देश के 14 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। सोमवार को मुंबई में दिनभर तेज बारिश हुई। मानसून यहां 16 दिन पहले पहुंचा, जिसने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। भारी बारिश के चलते वर्ली मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया, जिससे पूरी एक्वा लाइन प्रभावित रही। MMRC ने वर्ली के लिए सर्विस बंद की। मुंबई के कई इलाकों जैसे अंधेरी, भांडुप, पवई में सड़कों पर पानी भर गया। घंटों पर जाम रहा। इसके अलावा लोकल ट्रेन और फ्लाइट भी प्रभावित हुईं। कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। मुंबई और ठाणे में सोमवार को रेड अलर्ट है। उधर, केरल में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। राज्य में 4 लोगों की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी है। इसके अलावा 29 घर ढह गए, 868 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। लैंडस्लाइड प्रभावित जिलों वायनाड में 5 और इडुक्की-कोझिकोड में एक-एक राहत शिविर खोले गए हैं। राज्य के 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। इन जिलों में पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड़, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में आज बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और ओलावृष्टि की अलर्ट है। 27-28 मई को शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में सोमवार को तेज गर्मी भी रही और बारिश भी हुई। 6 जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। 4 जिलों में दोपहर का तापमान 40°C के पार रहा। 20 से अधिक जिलों में रात में बारिश होने का अलर्ट रहा। मौसम विभाग के मुताबिक तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र से मौसम की 3 तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… हिमाचल में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी:आज 5 जिलों में तूफान-ओलावृष्टि, 30-31 मई को भी भारी बारिश हिमाचल प्रदेश में आज बारिश के साथ तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर में 60 किलोमीटर तक प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान भी चल सकता है। मौसम विभाग ने अगले कल भी कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… हरियाणा में 4 दिन बारिश के आसार:आज 14 जिलों में होगी, भिवानी सबसे गर्म, तापमान 7.6 डिग्री तक गिरा हरियाणा में आगामी चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 27 मई व 28 मई को 14-14 जिलों में बरसात होगी। वहीं 29-30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। इधर, पिछले कई दिनों से चल रहे परिवर्तनशील मौसम के चलते गर्मी से भी राहत मिली हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… पंजाब में आज 10 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट:50 किमी प्रति घंटे से चलेंगी हवाएं, समराला सबसे गर्म, तापमान 40 डिग्री पार पंजाब में नौतपा के दौरान भी मौसम बदल रहा है। राज्य के तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आज हिमाचल प्रदेश से सटे 10 जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है और 30 मई तक राज्य में कहीं भी लू की चेतावनी जारी नहीं की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… बिहार के 32 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:5 साल में सबसे पहले पहुंचेगा मानसून, 24 घंटे में 7 जिलों में हुई बारिश बिहार में आज यानी मंगलवार को 32 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। गया, नवादा, शेखपुरा समेत सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 60KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।पटना, नालंदा, जहानाबाद, बेगूसराय समेत 25 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। पूरी खबर यहां पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 8 जून तक पहुंच सकता है मानसून:ये 5 साल में सबसे जल्दी, 4 दिन में 2000 मिमी वर्षा; आज भी यलो अलर्ट केरल में तय समय से पहले मानसून पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में 8 जून तक इसकी एंट्री हो सकती है। ये पिछले पांच सालों में सबसे जल्दी है। बता दें कि प्रदेश में मानसून की एंट्री बस्तर के रास्ते होती है। नॉर्मल डेट्स की बात करें तो बस्तर में मानसून 13 जून तक पहुंचता है। लेकिन इस बार करीब 5 दिन पहले ही पहुंचने की संभावना है। पूरी खबर यहां पढ़ें…