नारियल पानी गर्मी के मौसम में किसी वरदान से कम नहीं है। यह न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि कई जरूरी पोषक तत्वों का पावरहाउस भी है। बीते कुछ वर्षों में नारियल पानी अपनी अनूठी मिठास और अमेजिंग हाइड्रेटिंग गुणों के कारण एक ट्रेंडी ड्रिंक बन गया है। यह तमाम मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर है, जो हार्ट से लेकर किडनी तक, पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, नारियल पानी शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। वहीं जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च इंटरनेशनल (JPRI) में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, नारियल पानी में ‘पोषक तत्वों का खजाना’ होता है। यह शरीर को अंदर से तो मजबूत बनाता ही है, साथ ही स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटीवायरल, एंटी डायबिटिक, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ताे चलिए, आज जरूरत की खबर में नारियल पानी पीने के फायदों के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अमृता मिश्रा, न्यूट्रिशनिस्ट, नई दिल्ली सवाल- नारियल पानी में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? जवाब- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, मैंगनीज और कार्बोहाइड्रेट समेत कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। नीचे दिए ग्राफिक में एक कप यानी 240 ग्राम नारियल पानी की न्यूट्रिशनल वैल्यू जानिए- सवाल- नारियल पानी हमें किस तरह गर्मी से बचाने में मददगार है? जवाब- नारियल पानी गर्मी के लिए एक बेहतरीन सुपरड्रिंक है। तेज धूप में पसीने के कारण शरीर से सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। नारियल पानी इन इलेक्ट्रोलाइट्स का नेचुरल और रिच सोर्स है, जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। नारियल पानी में लगभग 95% पानी होता है, जो गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने में कारगर है। इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो इंस्टेंट एनर्जी देती है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करती है और ताजगी महसूस कराती है। यह एक नेचुरल ड्रिंक है, जिसमें आर्टिफिशियल कलर, स्वाद या प्रिजर्वेटिव नहीं होते हैं, जो इसे गर्मी के लिए एक हेल्दी विकल्प बनाते हैं। सवाल- नारियल पानी हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है? जवाब- नारियल पानी में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखने में मददगार है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। नारियल पानी शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे किडनी स्टोन का खतरा कम होता है। यह पेट के लिए हल्का होता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और कार्बोहाइड्रेट एक्सरसाइज के बाद शरीर को तेजी से रिकवर करने में मदद करते हैं। नारियल पानी हमारी सेहत के लिए और कैसे फायदेमंद है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- क्या कच्चा नारियल खाना भी सेहत के लिए अच्छा है? जवाब- न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अमृता मिश्रा बताती हैं कि हां, कच्चा नारियल खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें ट्राइग्लिसराइड्स होते हैं, जो आसानी से पच जाते हैं और इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। कच्चे नारियल में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें पानी की भी कुछ मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखती है। हालांकि कच्चे नारियल में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। सवाल- क्या ज्यादा नारियल पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है? जवाब- आमतौर पर नारियल पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे ज्यादा पीने से कुछ संभावित नुकसान हो सकते हैं। नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या है, उन्हें अधिक मात्रा में नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। कुछ लोगों को ज्यादा नारियल पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। नारियल पानी में नेचुरल शुगर होती है। अधिक मात्रा में पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। वहीं कुछ लोगों को नारियल पानी से एलर्जी भी हो सकती है। सवाल- एक दिन में कितना नारियल पानी पीना सुरक्षित है? जवाब- यह व्यक्ति के स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए एक दिन में 1-2 गिलास नारियल पानी पीना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। सवाल- क्या डायबिटिक लोग भी नारियल पानी पी सकते हैं? जवाब- डॉ. अमृता मिश्रा बताती हैं कि डायबिटिक लोग सीमित मात्रा में नारियल पानी पी सकते हैं। हालांकि उन्हें अपने ब्लड शुगर की मॉनिटरिंग करते रहना चाहिए। डायबिटिक लोग नारियल पानी पीने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लें तो ज्यादा बेहतर है। सवाल- किन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए? जवाब- वैसे तो नारियल पानी हर किसी के लिए सुरक्षित है। लेकिन कुछ लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए। नारियल पानी में पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा होती है, जो किडनी डिजीज से पीड़ित लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है। वहीं जिन्हें नारियल पानी से एलर्जी होती है, उन्हें बिल्कुल भी इसे नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा प्रेग्नेंट व ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं और जिनकी कोई दवा चल रही हो या जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई हो, उन्हें नारियल पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। …………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- गर्मियों में फायदेमंद गन्ने का जूस: लू से बचाए, शरीर को रखे हाइड्रेटेड, डाइटीशियन से जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए आपने गर्मी के मौसम में अपने आसपास गन्ने का जूस बिकते जरूर देखा होगा। तेज धूप और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए लोग इसे खूब पीते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को हाइड्रेट के साथ-साथ एनर्जेटिक भी रखता है। पूरी खबर पढ़िए…