राष्ट्रपति भवन में सेकंड फेज के पद्म पुरस्कारों का वितरण:लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में दूसरे फेज के पद्म अवॉर्ड्स दे रही हैं। इनमें लोकगायिका स्वर्गीय डॉ. शारदा सिन्हा समेत 68 हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ भी मौजूद हैं। इससे पहले 28 अप्रैल को पहले चरण की अवॉर्ड सेरेमनी में 71 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इनमें 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए। सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था। इनमें शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 13 हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाना है। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 23 महिलाएं हैं। इनमें 10 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंडीगढ़ के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर को सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। रिटायर जस्टिस खेहर भारत के सबसे प्रतिष्ठित न्यायविदों में से एक हैं।