महाराष्ट्र के डिप्टी CM और NCP अध्यक्ष अजित पवार ने लोकसभा चुनाव में पत्नी सुनेत्रा पवार को बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़वाने पर एक बार फिर माना है कि उनसे गलती हुई है। गढ़चिरौली में शनिवार (7 नवंबर) को एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा- परिवार में फूट डालने की गलती नहीं करनी चाहिए। परिवार में लड़ाई को हमारा समाज पसंद नहीं करता है। मैंने यह अनुभव किया है और अपनी भूल स्वीकारी है। इससे पहले अजित पवार ने 13 अगस्त को मराठी न्यूज चैनल को इंटरव्यू में कहा था कि राजनीति को घर में घुसने नहीं देना चाहिए। बहन के खिलाफ सुनेत्रा को चुनाव लड़ाने का फैसला गलत था। अजित बोले- बेटी को जितना प्यार बाप करता है, उतना कोई नहीं कर सकता
जनसम्मान रैली को संबोधित करते हुए पवार ने NCP नेता और राज्य मंत्री धर्मराव बाबा आत्रम की बेटी भाग्यश्री को शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (SP) में जाने से रोकने की कोशिश की। दरअसल, आगामी विधानसभा चुनावों में NCP (SP) से भाग्यश्री और NCP से उनके पिता के बीच संभावित मुकाबले को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसे लेकर अजित ने कहा- बेटी को उसके पिता से ज्यादा कोई प्यार नहीं कर सकता। आत्रम ने भाग्यश्री को जिला परिषद का अध्यक्ष बनाया। अब भाग्यश्री अपने ही पिता के खिलाफ लड़ने के लिए तैयारी कर रही हैं। भाग्यश्री को अपने पिता का समर्थन करना चाहिए। उन्हें जीतने में मदद करनी चाहिए। भाग्यश्री भूल न करे। अपने पिता के साथ रहे। एक बाप अपनी बेटी को जितना प्रेम करता है उतना कोई नहीं कर सकता। अजित ने कहा था- महायुति चाचा शरद की आलोचना न करे
पवार ने 13 अगस्त को शरद पवार सीनियर लीडर हैं और हमारे परिवार के मुखिया हैं। मैं उनकी किसी भी आलोचना का जवाब नहीं दूंगा। महायुति के सहयोगियों को भी समझना चाहिए कि वे चाचा शरद पवार पर क्या बोल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में NCP सिर्फ 1 सीट जीती
2019 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं थी। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की वाली एनसीपी शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में भाजपा सिर्फ 9 सीटें जीत सकी। गठबंधन की सहयोगी NCP ने एक सीट जीती। शिवसेना (शिंदे गुट) को 7 सीटों पर जीत मिली। नवंबर 2024 को बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का कार्यकाल खत्म होगा अजित की बगावत, पांचवी बार डिप्टी सीएम बने यह खबर भी पढ़ें… शरद पवार बोले- MVA साथ मिलकर लड़ेगा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: गठबंधन की छोटी पार्टियों संग आगे बढ़ेंगे महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। I.N.D.I.A. ब्लॉक में शामिल कांग्रेस, एनसीपी (SCP) और शिवसेना (UT) महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में भी शामिल हैं। रविवार (30 जून) को एनसीपी (SCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना (UT) और उनकी पार्टी मिलकर इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 5 विधायकों का टिकट काटेगी: विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी महाराष्ट्र में विधान परिषद (MLC) के चुनाव में क्रांस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 5 विधायकों का विधानसभा चुनाव में टिकट काटेगा। सूत्रों के अनुसार इनके बदले पार्टी नए चेहरों को मौका देगी। हालांकि कांग्रेस की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…