अनंत-राधिका की शादी में अखिलेश डिंपल के साथ पहुंचे:रवि किशन और जैकी श्राफ ने खाया बनारसी पान, शहनाई से मेहमानों का स्वागत

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मेहमानों का स्वागत बनारसी शहनाई से किया जा रहा। कॉर्नर में 4-4 वैराइटी की चाट, क्षीर सागर की मिठाइयां और बनारसी पान के स्टॉल लगे हैं। देश-विदेश के आए मेहमान काशी के जायके का लुत्फ उठा रहे हैं। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, अखिलेश यादव, सूर्य कुमार यादव और रवि किशन ने बनारसी पान का स्वाद लिया। शादी की ज्यादातर रस्में इसी कॉर्नर में ही निभाई जा रही हैं। यहां मां दुर्गा और भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नीता अंबानी ने भी कहा-अनंत की शादी में मैंने ‘अनन्त शहर’ काशी को सजाया है। बनारस कॉर्नर की तस्वीरें… नीता अंबानी ने चाट का स्वाद लिया
काशी चाट के मालिक राजेश गुप्ता ने बताया- नीता अंबानी ने आकर मुलाकात की। हाल-चाल पूछा। साथ ही इंतजाम भी जाना। समारोह स्थल में काशी का साइनेज लगा है। हर कोई हमारे काउंटर तक आ रहा है। हम टमाटर, पालक और आलू टिक्की चाट बना रहे हैं। इसे मिट्‌टी के कुल्हड़ में परोस रहे। नीता अंबानी ने भी चाट का स्वाद लिया। नीता अंबानी बोलीं- काशी के साथ मेरा और फैमिली का गहरा नाता
नीता अंबानी ने कहा- काशी के साथ मेरा और फैमिली का गहरा नाता रहा है। मैं खुद वाराणसी गई थी। अनंत और राधिका के लिए पूजा की थी। अब उनकी शादी में हमने काशी को सजाने का प्रयास किया है। काशी के 1000 से अधिक लोग आए हैं। गंगा किनारे बजने वाली शहनाई की धुन हर शादी को मंगलमय बना देती है। मैंने वही शांति और भक्तिभाव काशी में महसूस किया। जो काशी में महसूस किया, वही यहां लाने का प्रयास किया। भगवान महादेव, गणपति समारोह को मंगलमय बनाएं। अनंत-राधिका की शादी में काशी गैलरी की देखिए तस्वीरें… ये भी पढ़ें… अनंत-राधिका की शादी में मेहमान खाएंगे काशी की स्पेशल चाट मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। मुंबई में हो रही इस शादी में मेहमानों को बनारस का जायका मिलेगा। अंबानी फैमिली के खास मेहमान बनारस के चौक का मशहूर पान, गोदौलिया की स्पेशल चाट और क्षीर सागर की मिठाइयों का लुत्फ उठाएंगे। पढ़ें पूरी खबर