मार्केट रेगुलेटर सेबी ने फंड की हेराफेरी के मामले में इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल अंबानी को शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन कर दिया है। अंबानी पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगा है। उनके किसी भी लिस्टेट कंपनी में डायरेक्टर रहने पर भी पाबंदी है। उनके अलावा रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य एंटीटीज को बैन किया गया है। इन पर 6 महीने का बैन 6 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। SEBI की ओर से जारी 222 पेज के फाइनल ऑर्डर के मुताबिक, अनिल अंबानी ने RHFL के बड़े कर्मचारियों की मदद से RHFL से फंड निकालने के लिए एक प्लान बनाया था। इसे अंबानी खुद से जुड़ी संस्थाओं को लोन के रूप में दिखाने की कोशिश कर रहे थे। SEBI के आदेश से जुड़ी 3 बड़ी बातें… शेयरों में 14% तक की गिरावट
सेबी के बैन के बाद अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा, रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस पावर में गिरावट है। रिलायंस इंफ्रा सबसे ज्यादा करीब 14%, रिलायंस होम फाइनेंस 5.12% और रिलायंस पावर 5.01% गिर गया है।