देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख 49हजार 997हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन 27 हजार से ज्यादा केस बढ़े। पिछले 24 घंटे में 27 हजार 754 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 19 हजार 981 लोग भी स्वस्थ भी हो गए।
शनिवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8139 लोग संक्रमित मिले। यहां अब तक एक दिन का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। उधर, मुंबई मेंअभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। नानावटी के क्रिटिकल केयर सर्विसेज के डायरेक्टर डॉ अब्दुल एस अंसारी ने रात 3 बजे मीडिया को बताया कि अमिताभ की हालत पहले से बेहतर हैं। उधर, अभिनेता अनुपम खेर के परिवार मेंमां दुलारी खेर,भाई राजू खेर,भाभी और भतीजीकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।यह जानकारी उन्होंने ट्विटरपर दी। अनुपम कीरिपोर्ट निगेटिव आई है।


कोरोना अपडेट्स
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अपने आंकड़े जारी किए। पिछले 24 घंटों में 28 हजार 637 केस सामने आए और 551 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 लाख 49 हजार 553 हो गई है। इनमें से 2 लाख 90 हजार 58 एक्टिव केस हैं।5 लाख 34 हजार 621 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 22 हजार 674 लोग दम तोड़ चुके हैं।
- बृहन्मुंबई महानगर पालिका की टीम ने रविवार सुबह अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को सैनिटाइज किया। अमिताभ और अभिषेक बच्चन की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
- तेलंगाना के निजामाबाद शहर में कोरोना संक्रमित का शव ऑटो रिक्शा से कब्रिस्तान ले जाया गया। परिवार का आरोप है कि उन्हें अस्पताल की तरफ से एंबुलेंस नहीं दी गई।निजामाबाद सरकारी अस्पताल के अफसर नागेश्वर राव ने बताया कि मृतक का रिश्तेदार अस्पताल में ही काम करता है। उनके कहने पर शव परिवार को सौंप दिया गया था।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:राज्य में पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 17 हजार के पार होगया है।बीते 24 घंटों में 544 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। संक्रमणके चलते शनिवार को6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।भोपाल में 31 जुलाई तक हर रविवार को कर्फ्यू लगाने का फैसलाकिया गया है। आजसभी बाजार, ऑफिस, प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। इंदौर में भी रविवार को पूर्ण बंदी है।

महाराष्ट्र:मुंबई से रविवार को खबर आई कि राजभवन के 18कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं।यहां एक इलेक्ट्रिशियन के पॉजिटिव होने के बादपरिसर में रहने वाले 100 लोगोंके सैंपल लिए गए थे।इनमें से 55 की रिपोर्ट आई है।उधर, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
उधर, मुंबई में शनिवार को1284 पॉजिटिव केस बढ़े।यहां 39 लोगों की जान गई है। इसके साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है।अब तक 10 हजार116 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।राज्य में शनिवार को 4360 मरीज ठीक होकर अपने घर गए।वहीं,6 लाख 80 हजार017 लोग होम क्वारैंटाइन में हैं।

उत्तरप्रदेश: प्रदेश के होम गार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सपा एमएलसी और अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सुनील सिंह साजन भी संक्रमित हो गए हैं।राज्य में तीन दिनों का लॉकडाउनजारी है। रविवार को मेरठ, लखनऊ और कानपुर समेत ज्यादातर शहरों में बाजार बंद हैं और सड़कें सूनी हैं।

राजस्थान: जोधपुर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह की पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कलेक्टर की पत्नी-बेटी पंजाब से लौटे थे। लक्षण नहीं होने के कारण दोनों को सर्किट हाउस में अलग किया गया था, लेकिन पंजाब में परिजनों के पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर ने दोनों की सैंपलिंग कराई। दोपहर को दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई। कलेक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इसके अलावा, अजमेर में एक कॉर्डियोलॉजिस्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में शनिवार को जयपुर में 2, उदयपुर, कोटा, हनुमानगढ़ और अजमेर में 1-1 रोगी ने दम तोड़ा।

बिहार:राज्य में रविवार से कोरोना जांच में तेजी आ गई है। यहां के 33जिलों में आज सेरैपिड एंटीजन किट से जांच शुरू हो गई है। अब मरीजों की रिपोर्ट के लिए दो से तीन दिन का इंतजार नहीं करना होगा। उधर, पटना एम्स मेंकोवैक्सीदवा काह्यूमन ट्रायल शुरू हो रहा है।इसे तीन फेज में किया जाएगा। लोगों से इस टेस्ट में शामिल होने की अपील की गई है।
उधर, पटना के बिहटा में भी कोरोना की चेन अब लंबी हो चली है। इसको लेकर 39 लोगों ने अपना टेस्ट कराया था, जिनमें 17 लोग पॉजिटिव मिले। ये लोग सिर्फ एक व्यक्ति से संक्रमित हुए।अभी करीब 50 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें