अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 160 रन का टारगेट दिया:गुरबाज का अर्धशतक, जादरान के साथ 103 रन की साझेदारी की; हेनरी-बोल्ट को 2-2 विकेट

टी-20 वर्ल्ड कप में 14वां मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 160 रन का टारगेट दिया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से रहमनुल्लाह गुरबाज ने 80 रन की पारी खेली। गुरबाज ने टी-20 इंटरनेशनल की 9वीं फिफ्टी लगाई। गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच 103 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी हुई। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट को 2-2 विकेट मिले। वहीं, लॉकी फर्ग्युसन को 1 सफलता मिली। न्यूजीलैंड आज वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहा है। जबकि, अफगानिस्तान एक मुकाबला खेल चुका है, जहां उसे युगांडा के खिलाफ जीत मिली थी। दोनों टीम C ग्रुप में है, जहां उनके साथ मेजबान वेस्टइंडीज भी है। अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का स्कोरकार्ड