अब घर बैठे ऑर्डर कर सकेंगे खादी मास्क, खादी इंडिया ने शुरू की ऑनलाइन बिक्री, शुरूआती कीमत 30 रुपए 

कोविड-19 महामारी के चलते फेस मास्क हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। मास्क की अहमियत को देखते हुए कई कंपनियां मास्क प्रोडक्शन में उतर गई हैं। अब खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने कोरोना महामारी के कारण मास्क की बढ़ती मांग को देखते हुए इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है।
आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को यहां बताया कि खादी मास्क की ऑनलाइन बिक्री शुरू की गई है। अब लोग वास्तविक खादी मॉस्क खरीद सकेंगे क्योंकि बाजार में खादी मास्क के नाम पर गलत चीजें बेची जा रही हैं।

6 लाख मास्क की सप्लाई की जा चुकी है

विनय कुमार ने कहा कि मास्क की ऑनलाइन बिक्री का उद्देश्य खरीदारों को किसी भी धोखाधड़ी से बचाना है। कईं ऑनलाइन पोर्टल खादी के नाम पर ऐसे मास्क बेच रहे हैं जो न तो खादी के कपड़े हैं और न ही हाथ से बने हैं। उन्होंने बताया कि खादी सूती मास्क डबल-लेयर सूती कपड़े से बने हैं। ये मास्क तीन प्लेटों के साथ दोहरी-परत के हैं और तीन आकारों में उपलब्ध हैं। सिल्क मास्क तीन-परत वाले हैं जो कॉटन खादी की दो इंटरनल परतों और खादी सिल्क की सबसे ऊपरी परत के साथ हैं। विनय कुमार ने बताया कि उनके पास 8 लाख खादी मास्क सप्लाई के ऑर्डर आए हैं। इसमें से करीब 6 लाख मास्को की सप्लाई की जा चुकी है।

500 रुपए का ऑर्डर दिया जा सकता है

उन्होंने कहा कि खादी इंडिया कॉटन और सिल्क दोनों मॉस्क बेच रहा है। कॉटन मास्क की कीमत मात्र 30 रुपए और सिल्क मास्क 100 रुपए प्रति उपलब्ध है। मास्क की ऑनलाइन खरीद के लिए न्यूनतम 500 रुपए का ऑर्डर दिया जा सकता है। वर्तमान में ऑनलाइन बिक्री केवल देश के भीतर ही मान्य है। खादी के मास्क के लिएhttp://www.kviconline.gov.in/khadimaskपर ऑर्डर दिया जा सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि उनके पास 8 लाख खादी मास्क सप्लाई के ऑर्डर आए हैं, जिनमें से करीब 6 लाख मास्कों की सप्लाई की जा चुकी है