जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा शनिवार (6 जुलाई) को रोक दी गई है। पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से पवित्र गुफा तक जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं। यात्रियों को वापस उनके बेस कैंप भेजा जा रहा है। मौसम में सुधार के बाद यात्रियों को आगे बढ़ने दिया जाएगा। उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण डोलिया देवी (फाटा) में रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड और ऋषिकेश से बद्रीनाथ जाने वाला नेशनल हाईवे 107 और 58 ब्लॉक हो गया है। सड़क पर जगह-जगह मलबा जमा है, जिसके कारण आवागमन बाधित है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में 5 से 7 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 64.5-115.5 mm से 115.5-204.4 mm तक बारिश हो सकती है। असम में बारिश, बाढ़, तूफान और लैंडस्लाइड में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 62 पहुंच गया है। 3 लापता हैं। बाढ़ के कारण 29 जिलों में 22 लाख लोग प्रभावित हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ के कारण 77 जानवरों की मौत हो चुकी है। 94 जानवरों का अब तक रेस्क्यू किया गया है। आज 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने शनिवार (6 जुलाई) के लिए 28 राज्यों- उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, केरल, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज से अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज देश के 15 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 24X7 बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए
दिल्ली में पिछले साल यमुना अपने 70 साल के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गई थी। इसके कारण यहां कई इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए थे। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि यमुना के जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है। बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए 24X7 बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। जो हथिनी कुंड बैराज के जलस्तर पर नजर बनाए रखेगा। दोनों मंत्रियो ने कहा कि जैसे ही बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जाएगा, बाढ़ नियंत्रण विभाग सहित सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण और नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) समेत अन्य एजेंसियों के अधिकारी तैनात रहेंगे। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। यहां गरज के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने के भी आसार हैं। अगले 4-5 दिन दिनों में राजधानी में भारी बारिश का अनुमान है। देश में मानसून का असर… 1. उत्तराखंड में सड़कें ब्लॉक, बद्रीनाथ जाने वाले NH पर ट्रैफिक जाम
उत्तराखंड में शुक्रवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई। इसके चलते लैंडस्लाइड हुआ और 88 सड़कों पर ट्रैफिक बाधित हुआ। रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड के मलबे से पुरानी सुरंग बंद हो गई। देहरादून में दिनभर रुक-रुक बारिश होती रही। यहां भी कई सड़कें ब्लॉक हो गईं। बारिश के कारण पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। हरिद्वार में भी एक लड़के की जान गई है। 2. हिमाचल प्रदेश में 59 प्रतिशत अधिक बारिश
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में जुलाई के शुरूआती 5 दिनों में सामान्य 27.2 mm के मुकाबले 43.2 मिमी बारिश हुई है, जो पहले 59 प्रतिशत अधिक है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने काह कि मंडी में 55, चंबा में 7, कांगड़ा-शिमला में बारिश के कारण 64 सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। शिमला में शनिवार को भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। 3. राजस्थान के बारिश जारी, कई जगहों पर 100 mm से ज्यादा बारिश
राजस्थान के साजनगढ़ (बांसवाड़ा) में 116 mm, तिजारा में 107 mm, दानपुर में 101 mm, नैनवां (बूंदी) में 102 mm, थानागाजी में 97 mm, पीपल्दा (कोटा) में 90 mm, टपूकड़ा में 88 mm और जयपुर के फागी में 82 mm बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि यहां अगले 24 घंटे की भारी बारिश हुई हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि बीकानेर संभाग और जोधपुर संभाग के पूर्वी और उत्तरी भागों में भी अगले दो से तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है। 4. मेघालय में 1 से 3 जुलाई के बीच 17.32 सेमी बारिश हुई
मेघालय में पिछले एक महीने में सामान्य से 44 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के घरों और सार्वजनिक संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि राज्य में 1 जून से 3 जुलाई के बीच 117.32 सेमी बारिश हुई, जो सामान्य से 44 प्रतिशत अधिक है। राज्य के दक्षिणी जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। वहीं, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में शनिवार से अगले 2 दिन तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव हो सकता है। भारी बारिश के कारण तीस्ता, जलधाका, संकोश और तोरसा जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… आगे कैसा रहेगा मौसम… अब राज्यों के मौसम का हाल पढ़िए… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में गिरेगा पानी मध्य प्रदेश में बारिश के दो सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से पूरा प्रदेश भीग रहा है। शुक्रवार (5 जुलाई) को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत 23 जिलों में बारिश हुई। शनिवार (6 जुलाई) को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 7 जुलाई को सिस्टम फिर से स्ट्रॉन्ग होगा। इससे 8 जुलाई से भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, आज 32 जिलों में भारी बारिश अलर्ट; कई शहरों में उफान पर गंगा-गंडक बिहार के 32 जिलों में शनिवार (6 जुलाई) को बारिश की संभावना है। राजधानी पटना, आरा और मधुबनी में सुबह ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में पटना और गया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार (5 जुलाई) को बिजली से जहानाबाद, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और भागलपुर में 11 लोगों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 6 जिलों में आज भारी बरसात का अलर्ट, टोंक में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी राजस्थान के 6 जिलों में शनिवार (6 जुलाई) को भारी बारिश का अलर्ट है। कुल 19 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में बारिश का दौर 7 जुलाई तक चलेगा। 8 जुलाई के बाद बारिश का दौर कुछ दिनों के लिए थम जाएगा। शुक्रवार (5 जुलाई) को टोंक में पूरे दिन हुई तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए। इसे देखते हुए जिला कलेक्टर ने आज सभी स्कूलों (प्राइवेट, सरकारी) में स्टूडेंट्स के लिए छुट्टी घोषित कर दी। पूरी खबर पढ़ें…