अमेरिका ईरानी न्यूक्लियर साइट पर हमला कर सकता है:US-UK ने मिडिल ईस्ट में फाइटर जेट्स भेजे; ईरान ने इजराइल पर 2 बैलिस्टिक मिसाइल दागी

इजराइल और ईरान में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका, ईरान के फोर्दो न्यूक्लियर सेंटर पर बंकर-बस्टर बमों से हमले की प्लानिंग कर रहा है। फिलहाल अमेरिका के चार B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर एयरक्राफ्ट हिंद महासागर के डिएगो गार्सिया बेस पर तैनात हैं, जो ईरान पर हमले की रेंज में हैं। दूसरी तरफ अमेरिका और ब्रिटेन ने मिडिल ईस्ट में और ज्यादा फाइटर जेट्स भेजने का फैसला किया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे लेकर आज व्हाइट हाउस में नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक की। इस बीच ईरान ने मंगलवार रात इजराइल पर दो बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। वहीं, इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के 12 मिसाइल ठिकानों पर कई हवाई हमले किए हैं। पिछले 6 दिनों के जारी लड़ाई में अब तक 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं। इजराइल-ईरान संघर्ष के 5 फुटेज… इजराइल-ईरान संघर्ष के पिछले 4 दिनों का अपडेट… इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…