अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक यहूदी संग्रहालय (म्यूजियम) के बाहर गोलीबारी में दो इजराइली राजनयिक कर्मचारियों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात करीब 9:05 बजे शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जहां कई म्यूजियम, सरकारी दफ्तर और FBI का ऑफिस भी मौजूद है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक पुरुष और एक महिला को गोली मारी गई है। घटना उस समय हुई जब दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बाहर निकल रहे थे। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि यह टारगेट किलिंग जैसी घटना है। फिलहाल हमलावर की तलाश जारी है। उन्होंने लोगों से पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने की अपील की। खबर अपडेट हो रही है…