अमेरिकी विमान में यात्री ने महिला स्टाफ से बदतमीजी की:शारीरिक संबंध बनाने को कहा, विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की; क्रू ने हाथ-पैर बांधे

अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य के व्यक्ति को अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में फ्लाइट अटेंडेंट से दुर्व्यवहार करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल 26 साल का निकोलस गैप्को 18 जुलाई को सिएटल से डलास के लिए रवाना हुआ था। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में उसने पहले अपनी शर्ट उतार दी। इसके बाद वह ई-सिगरेट (वेप पेन) फूंकने लगा। थोड़ी देर बाद उसने एक महिला क्रू सदस्य को मारते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इसके बाद गैप्को ने कई बार हवा में प्लेन का दरवाजा भी खोलने की कोशिश की। इस दौरान दूसरे क्रू सदस्यों ने दूर कर शांत कराने की चाहा लेकिन वह नहीं माना। इस पर क्रू सदस्यों ने गैप्को के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उटाह के सॉल्ट लेक सिटी एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आरोपी ने दूसरे पैसेंजर्स को ड्रग्स देने की कोशिश की
रिपोर्ट के मुताबिक, गैप्को पर आरोप है कि उसने दूसरे पैसेंजर्स को ड्रग्स देने की भी कोशिश की। वहीं आरोपी ने अपनी सफाई में कहा है कि उसने फ्लाइट पर सवार होने से पहले मैरुआना खाया था। हालांकि, उसने दूसरे यात्रियों को ड्रग्स देने के आरोपों को नकार दिया है। सॉल्ट लेक सिटी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद गैप्को को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसने एक दरवाजे का कांच तोड़ दिया और एक अधिकारी पर थूका भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ के दौरान भी वह पुलिस अधिकारियों और मेडिकल टीम से लगातार बुरा व्यवहार करता रहा। नशे में धुत व्यक्ति ने विमान में की थी पेशाब
इससे पहले 10 जुलाई को अमेरिकन एयरलाइंस की ही एक फ्लाइट की नशे में धुत एक यात्री की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। दरअसल, नील मैक्कार्थी (25) नाम के यात्री ने विमान में अपने कपड़े उतार दिए थे और फिर गलियारे में पेशाब कर दी थी। ओरेगन के रहने वाले मैक्कार्थी ने माना था कि उसने व्हिस्की की कई बोतलें पी रखी थीं। विमान शिकागो से मैनचेस्टर जा रही थी। नील मैक्कार्थी के पेशाब करने के कारण विमान की बफैलो, न्यूयॉर्क में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। ये खबरें भी पढ़ें… पाकिस्तान में सऊदी एयरलाइंस के प्लेन में आग लगी:पेशावर में इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट में पाकिस्तान के पेशावर एयरपोर्ट पर गुरुवार को आग लग गई थी। इसमें 10 लोग जख्मी हो गए। हादसा तब हुआ जब विमान लैंड कर रहा था। यात्रियों और केबिन क्रू के सभी सदस्यों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। फ्लाइट रियाद से पेशावर आई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… टेकऑफ के दौरान प्लेन का इंजन कवर निकला-VIDEO:अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट की घटना; एविएशन एजेंसी जांच करेगी अमेरिका में डेनवर से ह्यूस्टन जा रहे बोइंग 737-800 के इंजन का कवर टेकऑफ के वक्त रनवे पर उखड़ गया। घटना रविवार दोपहर की है। अब अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…