अल्कारेज लगातार दूसरी बार विंबलडन के फाइनल में:वर्ल्ड नंबर-5 मेदवेदेव को हराया, मैच देखने पहुंचे रोहित शर्मा; जोकोविच-मुसेट्टी के बीच दूसरा सेमीफाइनल

डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कारेज लगातार दूसरी बार विंबलडन के मेंस सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। वर्ल्ड नंबर-3 टेनिस खिलाड़ी अल्कारेज ने शुक्रवार को लंदन के सेंटर कोर्ट पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-5 डेनियल मेदवेदेव को हराया। अल्कारेज ​​​​​​ने करीब 3 घंटे तक चले मुकाबले में मेदवेदेव को 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से मात दी। मेंस सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में खराब लय में शुरुआत करने के बावजूद अल्कारेज ने शानदार खेल दिखाया और विंबलडन में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे। अल्कारेज ने पहला सेट हारने के बाद वापसी की और जीत दर्ज की। अल्कारेज रविवार 14 जुलाई को नोवाक जोकोविच और लोरेंजो मुसेट्टी के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से फाइनल में भिड़ेंगे। अमेरिका के टॉमी पॉल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे
स्पेन के कार्लोस अल्कारेज सेमीफाइनल में अमेरिका के टॉमी पॉल के खिलाफ जीत हासिल की। उन्होंने पॉल को 5-7, 6-4, 6-2, 6-2 से हराया। पहला सेट 5-7 से हारने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन अल्कारेज ने वापसी की और लगातार तीनों सेट जीत कर मैच जीत लिया। 2022 में पहला ग्रैंड स्लैम जीता, वर्ल्ड नंबर-1 भी बने
2022 अल्कारेज का साल रहा। वह ऑस्ट्रेलिया ओपन में पहली बार 31वीं वरीयता ले कर उतरे। वह तीसरे ही राउंड में हार गए, लेकिन मियामी, मैड्रिड, रियो और कोंडे गोडो ओपन मिलाकर चार ATP खिताब जीते। इसी साल US ओपन फाइनल में उन्होंने वर्ल्ड नंबर-5 कास्पर रूड को 4-6, 6-2, 7-6, 6-3 के अंतर से हराया और अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता। साल का अंत उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 बनकर किया और 2023 में भी इसी फॉर्म को जारी रख अब विंबलडन फाइनल भी जीता। अल्कारेज ने इस साल एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फ्रेंच ओपन का टाइटल जीता। कौन हैं अल्कारेज?
कार्लोस का जन्म 5 मई 2003 को स्पेन में हुआ। कार्लोस ने 4 साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। इसकी प्रेरणा उन्हें अपने पिता कार्लोस अल्कारेज गोंजालेज से मिली जिनकी गिनती स्पेन के टॉप-40 टेनिस खिलाड़ियों में होती थी। अल्कारेज के कोच शीर्ष वरीयता प्राप्त पूर्व खिलाड़ी जुआन कार्लोस फेरेरो हैं। उनके मार्गदर्शन में ही कार्लोस ने 15 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस खेलना शुरू कर दिया।अल्कारेज टेनिस इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो अपने डेब्यू ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में नहीं हारे। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एंडरसन ने क्रिकेट को अलविदा कहा:टेस्ट में 704 विकेट, सचिन के बाद सबसे ज्यादा मैच खेले; कहा- इंग्लैंड के लिए खेलना बेस्ट जॉब 41 साल की उम्र में इंग्लैंड के मुख्य तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 2002 में 20 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की। टेस्ट में 704 विकेट लिए, वनडे में 269 और टी-20 में 18…टोटल 991 विकेट। पूरी खबर…