आदित्य बिड़ला ग्रुप की स्वामित्व वाली सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक के बोर्ड ने इंडिया सिमेंट लिमिटेड में 32.72% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। इस डील में अल्ट्राटेक को 390 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से टोटल 3,954 करोड़ रुपए देने होंगे। इसमें कंपनी को इंडिया सीमेंट के प्रमोटर्स और एसोसिएट्स के 10 करोड से ज्यादा शेयर मिलेंगे। अब अल्ट्राटेक सीमेंट के पास इंडिया सीमेंट के मेजॉरिटी स्टेक यानी 55.49% हिस्सेदारी आ गई है। इस बात की जानकारी कंपनी ने आज यानी रविवार (28 जुलाई) को एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। जून में 22. 77% हिस्सेदारी ₹1,885 करोड़ में खरीदी
अल्ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जून में इंडिया सीमेंट्स में 22.77% की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दी थी। कंपनी ने इंडिया सीमेंट्स के 7.06 करोड़ स्टॉक्स 268 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से खरीदी। इस डील की टोटल वैल्यू करीब 1,885 करोड़ रुपए है। एक साल में 40.42% चढ़ा अल्ट्राटेक का शेयर
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर शुक्रवार 26 जुलाई को 1.95% की बढ़ोतरी के बाद 11,664.05 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर में पिछले एक महीने में 0.03% की गिरावट रही है। इसने 6 महीने में 13.53% और एक साल में 40.42% का रिटर्न दिया है। इस साल अल्ट्राटेक का शेयर 11.47% चढ़ा है। देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है अल्ट्राटेक
अल्ट्राटेक देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है, जिसकी कुल उत्पादन क्षमता 152.7 MPTA है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने ₹7,600 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर केसोराम के सीमेंट बिजनेस का अधिग्रहण किया था। ये खबर भी पढ़ें… ओरिएंट सीमेंट खरीद सकती है अल्ट्राटेक: दोनों कंपनियों के बीच अंतिम दौर की बातचीत, इंडिया सीमेंट्स में भी हिस्सेदारी खरीद रही अल्ट्राटेक सीमेंट बिजनेस में अडाणी को टक्कर देने के लिए कुमार मंगलम बिड़ला की कंपनी अल्ट्राटेक की नजर ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड पर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिड़ला ओरिएंट सीमेंट को खरीदने के लिए कंपनी के प्रमोटर सीके बिड़ला के साथ अंतिम दौर की बातचीत कर रहे हैं। ओरिएंट को खरीदने के कुमार बिड़ला के नए प्रयासों को दक्षिणी और पश्चिमी बाजारों, खासकर महाराष्ट्र और तेलंगाना में अल्ट्राटेक की स्थिति को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले पिछले साल ओरिएंट सीमेंट को खरीदने के लिए इन दोनों कंपनियों के बीच चर्चा हुई थी, लेकिन बात फाइनल नहीं हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…