अहमदाबाद विमान हादसा- पायलट का ATC को आखिरी मैसेज:बोले- प्लेन उठ नहीं रहा, बचेंगे नहीं; मरने वालों का आंकड़ा 275 हुआ

अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, ‘मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।’ विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग पर गिरा, उसमें हादसे के वक्त 60 से ज्यादा डॉक्टर, स्टूडेंट्स और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। इनमें से 34 की मौत हुई है। इससे मरने वालों का आंकड़ा 275 (241 विमान सवार और मेडिकल कॉलेज के 34 लोग) हो गया। फ्लाइट में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग मौजूद थे। इसमें से एक यात्री की जान बच गई। हादसे से जुड़े 3 बड़े अपडेट्स यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें… सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर शव मिलने का इंतजार करते परिजन…. प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…