अहमदाबाद विमान हादसा-100 ताबूत तैयार करने का ऑर्डर:मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंचा; 248 शवों की DNA जांच पूरी, 6 का मैच हुआ

अहमदाबाद में विमान हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंचा गया है। मृतकों के शवों को रखने के लिए 100 ताबूत का ऑर्डर दिया गया। बड़ोदरा के शख्स ने बताया कि एअर इंडिया के मैनेजर ने फोन कर ताबूतों का ऑर्डर दिया। इधर, अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डिप्टी सिविल सुपरिटेंडेंट रजनीश पटेल ने शनिवार को कहा- अब तक 248 शवों का DNA सैंपल्स का क्रॉस वेरिफिकेशन हुआ है, जिसमें से 6 का DNA मैच हुआ है। पटेल ने कहा कि पूर्णिमाबेन पटेल का शव उनके परिवार को सौंपा गया है। एक और परिवार को बॉडी हैंडओवर की प्रक्रिया जारी है। 8 घायलों इलाज का चल रहा है, इसमें एक की हालत गंभीर है। वहीं, सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- पहले दिन से हादसे की जांच जारी है। केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। जो 3 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इससे पहले बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से जब मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की टेल (पिछले हिस्से) में फंसा हुआ शव दिखा था। इसका पोस्टमॉर्टम हुआ है। कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है। दिव्य भास्कर के मुताबिक, सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 230 लोगों की DNA सैंपलिंग की जा चुकी है। 8 शवों की शिनाख्त हो गई है। प्लेन हादसे के वक्त की फुटेज पायलट का आखिरी मैसेज सामने आया
अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, ‘मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।’ यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें… सिविल हॉस्पिटल के बाहर की फोटोज… प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…