आईटी कर्मचारी यूनियन का आरोप, भारत में कांग्निजेंट ने हजारों बेंच कर्मचारियों की छंटनी की, इनकी संख्या 18 हजार

दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट भारत में बड़े पैमाने पर बेंच कर्मचारियों की छंटनी की है। इस समय कंपनी के पास 18,000 बेंच कर्मचारी हैं। कंपनी ने इन्हें 41 दिनों में इस्तीफा देने को कहा है। बेंच कर्मचारी वे एंप्लॉयज होते हैं जिनकी कोई बिलिंग कंपनी नहीं करती है। ये किसी क्लाइंट प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े होते हैं। ये एक तरह से किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए रिजर्व रखे जाते हैं। उनकी पूरी लागत कंपनी पर ही जाती है।

भारत में कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी

आईटी कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि कंपनी भारत में इस तरह के हजारों कर्मचारी की छंटनी करेगी। कर्नाटक और चेन्नई के आईटी कर्मचारियों के यूनियन ने कहा कि कॉग्निजेंट में कुल 18,000 कर्मचारी बेंच पर हैं। इनमें से ज्यादातर प्रभावित हो सकते हैं। कई कर्मचारियों ने इस संबंध में कोर्ट जाने की भी धमकी दी है।

कर्नाटक और चेन्नई में राज्य आईटी कर्मचारी यूनियनों ने आरोप लगाया है कि कॉग्निजेंट पूरे भारत में कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी कर रहा है। कर्नाटक राज्य आईटी / आईटीईएस कर्मचारी संघ (KITU) ने कॉग्निजेंट के प्रबंधन द्वारा लिए गए निर्णय की कड़ी निंदा की है।

भारत में 2 लाख से अधिक कर्मचारी

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) के बाद कॉग्निजेंट भारत में 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने वाली दूसरी आईटी कंपनी है। वैश्विक स्तर पर इसके 2.9 लाख कर्मचारी हैं। जिनमें से अधिकांश इसके चेन्नई कार्यालयों में स्थित हैं। हालांकि कंपनी के कुछ सूत्रों का कहना है कि यह छंटनी मुख्य रूप से प्रदर्शन पर आधारित है और यह कंपनी की हमेशा चलने वाली प्रक्रिया होती है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) के बाद कॉग्निजेंट भारत में 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने वाली दूसरी आईटी कंपनी है