आज आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन है। देवी पूजा का ये उत्सव 4 जुलाई तक चलेगा। इस बार तिथियों की घट-बढ़ न होने से ये नवरात्रि पूरे नौ दिन की है। गुप्त नवरात्रि में तंत्र-मंत्र से जुड़े लोग दस महाविद्याओं को प्रसन्न करने के लिए गुप्त साधनाएं करते हैं। सामान्य लोग इन दिनों में देवी दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, गुप्त नवरात्रि में पूजा-पाठ और मंत्र जप के साथ ही मेडिटेशन भी करना चाहिए। अभी ऋतु परिवर्तन का समय है, गर्मी खत्म हुई है और बारिश शुरू हो गई है, ऐसे समय में खान-पान और जीवनशैली में जरूरी परिवर्तन करना चाहिए, ताकि हम मौसमी बीमारियों से बचे रहें। जानिए गुप्त नवरात्रि में कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं… देवी पूजा की सरल स्टेप्स पूजा के बाद मंत्र जप करते हुए करें मेडिटेशन एक साल में चार बार आती है नवरात्रि