आज शनि का राशि परिवर्तन:मकर राशि से उतरेगी और मेष राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती, जानिए सभी 12 राशियों पर शनि का असर

29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। मीन राशि में पहले से ही 5 ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र, राहु और चंद्र हैं, शनि के इस राशि में आने से मीन राशि में एक साथ 6 ग्रहों का योग बन जाएगा। ज्योतिष में ग्रह ग्रहों के योग अच्छा नहीं माना जाता है। आने वाले दिनों में एक-एक करके ये ग्रह मीन राशि से निकल जाएंगे, लेकिन शनि मीन राशि में जून 2027 तक रहेगा। नौ ग्रहों का न्यायाधीश शनि सबसे धीमा चलने वाला ग्रह है। ये एक राशि में करीब ढाई साल रुकता है। इसी वजह से कुछ राशियों पर शनि का सीधा असर लंबे समय तक बना रहता है। 29 मार्च को शनि राशि बदलकर कुंभ से मीन राशि में आ जाएगा। शनि के राशि बदलने से राशियों की साढ़ेसाती और ढय्या भी बदलेगी। मकर राशि से साढ़ेसाती उतरेगी और मेष राशि पर शुरू होगी। कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती चल ही रही है। कर्क और वृश्चिक राशि ढय्या उतर जाएगी। अब सिंह और धनु राशि पर ढय्या शुरू होगी। जानिए सभी 12 राशियों के लिए शनि का कैसा असर रहने वाला है…