देश में बुधवार कोकोरोनावायरस के 43,494 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10,576 केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में मरीजों की संख्या 12 लाख 37 हजार 577 हो चुकी है। इनमें 7 लाख 82 हजार 780 ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक 29,887 लोगों की जान जा चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
उधर, मणिपुर में गुरुवार दोपहर 2 बजेसे 14 दिन कालॉकडाउन लगेगा। भोपाल में 24 जुलाई रात 8 बजे से 10 दिन का लॉकडाउन लगाया जाएगा।
दिल्ली में हर पांच में से एक व्यक्ति पॉजिटिव
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना केकेस कम हुए हैं, लेकिनहर पांच में से एक व्यक्ति पॉजिटिव हैं।दिल्ली में अब हर महीने सीरोलॉजिकल सर्वे किया जाएगा। हर महीने एक से पांच तारीख के बीच चुनिंदा इलाकों में एंटीबॉडी टेस्ट किया जाएगा। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल और दिल्ली सरकार के सीरो सर्वे के मुताबिक, 22.86% लोगों में एंटीबॉडिज मिली हैं। 27 जून से 10 जुलाई तक यह सर्वे हुआ। इसके मुताबिक, संक्रमितों में बड़ी संख्या में एसिम्प्टोमैटिक (बिना लक्षण वाले) मरीजों की थी।
कोरोना से मुकाबले के लिए सीरोसर्वे
कोरोना अपडेट्स
- डीआरडीओ ने बुधवार को लेह में अपने डीआईएचएआर (डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च) लैब में कोरोना टेस्टिंग फैसिलिटी सेंटर खोला, ताकि केंद्रशासित प्रदेश में टेस्टिंग की दर बढ़ाई जा सके। उपराज्यपाल आरके माथुर ने इसका उद्घाटन किया।
- आईसीएमआर ने दो और एंटीजन टेस्ट किट को अप्रूव किया है। उनमें से एक भारतीय निर्माता-लैबकेयर डायग्नोस्टिक लिमिटेड और दूसरी एक बेल्जियम की कंपनी-कॉरिस बायोकॉन्सेप्ट की किट है। इससे पहले आईसीएमआर ने एंटीजन टेस्ट किटों के लिए एक कोरियाई कंपनी एसडीबायोसेंसर को मंजूरी दी थी।
- जम्मू-कश्मीर के सांबा जिला मजिस्ट्रेट ने 23 से 26 जुलाई तक सांबा और बरिब्राह्मण तहसीलों में पूर्ण लॉकडाउन के आदेश दिए हैं।
- नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के डायरेक्टर डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में 27 जून से 10 जुलाई के बीच 30 हजार लोगों पर सर्वे किया गया।
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा- 21 जुलाई तक 1 करोड़ 47 लाख 24 हजार 546 टेस्ट किए जा चुके हैं। 24 घंटे में 3 लाख 43 हजार 243 सैंपल की जांच की गई।
- कश्मीर डिवीजन के सभी रेड जोन वाले जिलों (बांदीपोरा को छोड़कर) में बुधवार शाम से लेकर 27 जुलाई की सुबह छह बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। प्रशासन ने कहा कि कृषि, बागवानी और निर्माण गतिविधियां जारी रहेंगी।
5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:भोपाल में बुधवार दोपहर तकरिकॉर्ड 196 मरीज मिले। यह एक दिन कासबसेबड़ाआंकड़ाहै।तीनदिन पहले 155 केस मिले थे। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5 हजार 63 पर पहुंच गया। उधर, प्रशासन ने25 इलाकों में 24 जुलाई तक लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। शहर में शनिवार और रविवार को पूर्णलॉकडाउन की व्यवस्था पहले सेही लागू है। वहीं, इंदौर में आज114 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ शहर में 6337 संक्रमित हो गए हैं।
महाराष्ट्र:सांगली में 22 जुलाई की रात 10 बजे से 30 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। उधर, मुंबई के धारावी में 24 घंटों के दौरान 36 मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 2480 हो गई है। अच्छी बात यह है कि यहां सिर्फ 143 एक्टिव मरीज ही बचे हैं।
मुंबई में मंगलवार को 1035 केस सामने आए। अब शहर में 1 लाख 2 हजार 423 मामले हो गए हैं। मुंबई में एक्टिव मामलों की संख्या 23 हजार 728 है, जबकि यहां पिछले 24 घंटे में 41 मरीजों ने दम तोड़ा। अब तक 5755 लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
उत्तरप्रदेश:बुधवार को जौनपुर जिले में दस पुलिसकर्मियों समेत 111 पॉजिटिव मिले। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1099 हो गई है। वहीं, जौनपुर पुलिस ने कोरोना एडवाइजरी का उल्लंघन करने पर 601 लोगों का चालान काटा। इसी तरह सिद्धार्थनगर में एक महिला और देवरिया में आठ संक्रमित मिले।
राज्य के स्वास्थ्य प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक राज्य में 16 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना क्षेत्र की रहने वाली एक कोरोना संक्रमित युवती ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के एक डॉक्टर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राजस्थान: राज्य में बुधवार दोपहर तक 226 मामले सामने आए। जोधपुर में 59, अलवर में 52, अजमेर में 32, जयपुर में 24, कोटा में 21, हनुमानगढ़ में 10, भरतपुर और झुंझुनू में 8-8, दौसा में 4, गंगानगर में 3, बूंदी और बांसवाड़ा में 2-2 और बारां में 1 संक्रमित मिला। वहीं, बीकानेर में 3 और अलवर में एक की मौत हुई। राज्य में अब मौत का कुल आंकड़ा 581पर पहुंच गयाहै।
बिहार: पटना एम्स में बुधवार सुबह समस्तीपुर के सिविल सर्जन रती रमन झा की मौत हो गई। पिछले 10 दिन से उनका इलाज चल रहा था। उधर, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में कोरोना से स्थिति खराब होती जा रही है, लेकिन भाजपा और जदयू को विधानसभा चुनाव की चिंता है।
इससे पहले मंगलवार की रात पटना केएम्स में भाजपा के एमएलसी सुनील कुमार सिंह (65 साल) की मौत हो गई थी।वहीं, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार के पीए अजीत कुमार सिन्हा की भी संक्रमण की वजह से जान चली गई। वे 10 दिन से बीमार थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें