आज सावन का दूसरा सोमवार है। पहले सोमवार की ही तरह देश के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की लंबी कतारे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पठ रात 2.30 बजे खोले गए। यूपी के काशी में विश्वनाथ धाम के कपाट भी रात 3 बजे खोले गए। उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगा का जल लाने वाले कांवड़ियों की संख्या 3 करोड़ पहुंची है। 19 जुलाई की शाम तक 3 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ। हरिद्वार के सभी घाट कांवड़ियों की भीड़ से भरे नजर आए। शहर की सड़कों से लेकर हर की पौड़ी तक पूरा इलाका श्रद्धालुओं और वाहनों से भरा रहा।यहां हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से कांवड़िए आ रहे हैं। इस लिंक के जरिए बाबा महाकाल का अभिषेक करें… सावन का पहला सोमवार, महाकाल दर्शन सिर्फ भास्कर एप पर: अभिषेक करें, प्रसाद चढ़ाएं और आरती करें; देखें पूरा मंदिर परिसर सिर्फ 90 सेकेंड में इस लिंक के जरिए घर पर सावन सोमवार की पूजा विधि जानिए… आज सावन का पहला सोमवार:घर पर ही करें सोमनाथ, मल्लिकार्जुन और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा, जानिए पूजन विधि और मंत्र 5 ज्योतिर्लिंग में 11 जुलाई से 9 अगस्त तक सावन जानिए देश की प्रसिद्ध कावड़ यात्राओं के बारे में 14 जुलाई: सावन का पहला सोमवार राजस्थान के शिव मंदिर में 151 किलो घी से अभिषेक, काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए 1 सेकेंड का वक्त सावन महीने के पहले सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों पर जमकर भीड़ रही थी। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के तड़के सुबह 2.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए थे। राजस्थान के जयपुर में चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह 3 बजे भगवान भोलेनाथ का 151 किलो गाय के घी से अभिषेक किया गया था। यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई थी। काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का समय मिला था। पूरी खबर पढ़ें…