दिल्ली चुनाव में संजीवनी और महिला सम्मान योजना के विवाद के बाद अब पैसे बांटने का मामला गहरा रहा है। AAP ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर महिलाओं को भाजपा पैसे बांट रही है। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को ₹1100 बांटे जा रहे हैं। आतिशी ने कहा कि प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करना चाहिए। ED-CBI और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए। इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए। उधर, भाजपा सांसद ने प्रवेश वर्मा ने कहा कि मेरे पिताजी साहिब सिंह वर्मा ने जरूरत मंद लोगों की भलाई के लिए संस्था बनाई थी। उसके तहत महिलाओं को पैसे बांटे जा रहे थे। ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल ने ही इन महिलाओं को प्रवेश वर्मा के घर भेजा है। प्रवेश ने कोई पैसे नहीं बांटे। ये केजरीवाल का ही काला धन है। आतिशी बोलीं- दिल्ली पुलिस जवाब दे प्रवेश बोले- आतिशी टेम्परेरी मुख्यमंत्री हैं आतिशी दिल्ली की टेम्परेरी मुख्यमंत्री हैं। वे तब सीएम बनी जब इनका मंत्रिमंडल जेल में था। संजय सिंह भी मेरे घर के आगे पीछे घूम रहे हैं। मुझे अच्छा लग रहा है कि ये लोग चिंतित है। मेरे पिताजी द्वारा राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था का निर्माण 25 वर्ष पहले किया गया था। उसमें गुजरात के भूकंप आए दो वहां पर हमने दो गांव का निर्माण किया। प्रवेश वर्मा ने कहा- हमने 2000 से ज्यादा मकान बनाए। ओडिशा के साइक्लोन में मेरे पिताजी ने 4 गांव बसाए। उसका उद्घाटन अब्दुल कलाम जी ने किया था। कारगिल युद्ध में सारे जवानों को सारे शहीदों के परिवारों को दिल्ली में 1 लाख की राशि दी गई थी। मेरी संस्था बहुत पुरानी है। अच्छा लग रहा है कि आतिशी मेरे कार्य की सराहना कर रहे हैं। मैं शराब नहीं बांट रहा था। महिला सम्मान और संजीवनी योजना विवाद पर आतिशी बोलीं- एक्शन लेंगे दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल की दो बड़ी चुनावी घोषणाओं पर ब्रेक लगा दिया। सरकार के दो विभागों ने बुधवार को अखबारों में विज्ञापन छपवाकर कहा कि राज्य में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना नहीं है। इस आतिशी ने कहा कि जो नोटिस आज छपे हैं, वो गलत हैं। कुछ अफसरों पर भाजपा ने दबाव बनाकर गलत सूचना छपवाई है। अफसरों के खिलाफ एक्शन लेंगे। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव, आप सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है। इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है। 2020 में राघव चड्ढा राजेंद्रनगर से विधायक बने थे। 2022 में उनके राज्यसभा जाने के बाद से यह सीट खाली है। पढ़ें पूरी खबर…