आमिर खान ने हाल ही में अपने घर पर बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ की सक्सेस पार्टी होस्ट की। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट से एक्ट्रेस शालिनी पांडे अपनी बहन के साथ और जयदीप अहलावत अपनी वाइफ के साथ पहुंचे। पार्टी में शामिल कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इनसाइड फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में जुनैद खान भी नजर आ रहे हैं। जुनैद, आमिर और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता के बेटे हैं। पार्टी के इनसाइड फोटोज में रीना भी नजर आईं। आमिर के परिवार से जुड़े कई लोग पहुंचे
इसके अलावा पार्टी में आमिर की फैमिली से बेटी आइरा खान पति नुपुर शिखरे और सास के साथ नजर आईं। आमिर के भांजे इमरान खान भी इस पार्टी में शरीक हुए। आमिर की मां जीनत हुसैन और उनके छोटे बेटे आजाद राव भी यहां नजर आए। राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी यहां मौजूद रहीं। जून में रिलीज हुई थी ‘महाराज’
फिल्म ‘महाराज’ 21 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1862 के मशहूर महाराज मानहानि केस और इसी केस पर बेस्ड सौरभ शाह के उपन्यास पर आधारित है। इससे आमिर के बेटे जुनैद ने एक्टिंग डेब्यू किया है।