आरआईएल के दम पर सेंसेक्स 200 अंक ऊपर, ऑटो स्टॉक्स में भी तेजी, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 5% ऊपर

बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 116.66 अंक ऊपर 39,161.01 पर और निफ्टी 16.65 अंक ऊपर 11,538.45 पर खुला। आज फार्मा और ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 5 फीसदी तक की बढ़त है। वहीं टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो के शेयरों में भी 3-3 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। इसके अलावा फार्मा स्टॉक में लुपिन और कैडिला हेल्थ के शेयर में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। जबकि बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप

स्टॉक में तेजी के चलते बाजार में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 16 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पहली बार छुआ। कंपनी का शेयर भी सुबह 2 फीसदी के ऊपर कारोबार कर रहा था। इस दौरान कंपनी के शेयर ने अपने न्यू हाई को टच किया और शेयर 2368.8 के स्तर पर पहुंचा। फिलहाल शेयर में 1.28 फीसदी की बढ़ोतरी है।

इससे पहले मंगलवार को बीएसई 287.72 अंक ऊपर 39,044.35 पर और निफ्टी 81.75 अंकों की बढ़त के साथ 11,521.80 पर बंद हुआ था। मंगलवार को फार्मा और बैंकिंग स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए थे। इंडसइंड बैंक का शेयर 4 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। इसके अलावा फार्मा स्टॉक सिप्ला भी 3 फीसदी ऊपर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.27 अंक ऊपर 27,995.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.43 फीसदी बढ़त के साथ 161.11 अंक ऊपर 11,438.90 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 0.52 फीसदी बढ़त के साथ 17.66 पॉइंट ऊपर 3,401.20 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 7.61 अंक नीचे 3,288.07 पर बंद हुआ था। यूके, इटली और फ्रांस का बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50,18,034 हो गई है। इनमें 9,96,122 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 39,39,111 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 82,091 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 29,724,782 हो चुकी है। इनमें 939,181 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 200,197 हो चुकी है।

01: 57 PM बीएसई 197.70 अंक ऊपर 39,242.05 पर और निफ्टी 62.45 अंक ऊपर 11,584.25 पर कारोबार कर रहा है।

11:49 AM बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 2.37 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

11:46 AM बीएसई 70.49 अंक ऊपर 39,114.84 पर और निफ्टी 21 अंकों की बढ़त के साथ 11,542.80 पर कारोबार कर रहा है।

09:55 AM निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी तक की बढ़त है। प्रेस्टिज के शेयर में 3 फीसदी तक की बढ़त है।

09:45 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 10 में से 8 बैंकों के शेयरों में गिरावट और 2 में बढ़त है। एक्सिस बैंक के शेयर में 1.20 फीसदी की गिरावट है।

लॉकडाउन के दौरान एटीएम फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर अब देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वन टाइम पासवर्ड यानी कि ओटीपी बेस्ड एटीएम कैश विद्ड्राल सुविधा को 24×7 लागू करने का फैसला किया है। यह सुविधा देश भर के सभी एसबीआई एटीएम पर 18 सितंबर से लागू होगी।

09:40 AM 13 बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है।

09:34 AM निफ्टी फार्मा इंडेक्स में हल्की बढ़त है। सबसे ज्यादा बायोकॉन के शेयर में 2.86 फीसदी की बढ़त है।

09:30 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.38 फीसदी की बढ़त है। टाटा मोटर्स के शेयर में 2.63 फीसदी की बढ़त है।

आईपीओ बाजार सितंबर में धूम मचा रहा है। ग्रे मार्केट में भी आईपीओ के लिए अच्छी खासी डील हो रही है। कैम्स का आईपीओ अभी आया नहीं, लेकिन ग्रे मार्केट में इस पर अभी से 325 से 350 रुपए का प्रीमियम चल रहा है। जबकि गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होनेवाले हैप्पिएस्ट माइंड के लिए 130 से 140 रुपए तक का प्रीमियम चल रहा है।

09:26 AM बीएसई में शामिल 30 में 16 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 14 में गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 2.21 फीसदी की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 116.66 अंक ऊपर 39,161.01 पर और निफ्टी 16.65 अंक ऊपर 11,538.45 पर खुला।

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 16 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates