ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथैंप्टन टी-20 में 158 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड के 2 विकेट गिर गए हैं। दूसरे आउट होने वाले बल्लेबाज डेविड मलान रहे। मलान 32 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने अर्धशतक लगाया। टी-20 में ओपनिंग करते हुए बटलर का यह 11पारी में पांचवी फिफ्टी है।
इससे पहले, जॉनी बेयरस्टो मिशेल स्टार्क की गेंद को पुल करने के चक्कर में हिट विकेट आउट हुए। वे 9 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए थे। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 157 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए कप्तान एऱॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस (35), डेविड वॉर्नर (0), एलेक्स कैरी(2), स्टीव स्मिथ(10) रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड को एक-एक विकेट मिला। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। इंग्लैंड टीम पर पहले टी-20 में स्लो ओवर रेट के कारण मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगा।
इंग्लैंड लगातार 6 सीरीज से नहीं हारा
इंग्लैंड ने शुक्रवार को हुआ पहला मैच 2 रन से जीता था। यह ऑस्ट्रेलिया पर उसकी लगातार दूसरी जीत थी। इंग्लैंड ने 2 साल के भीतर 6 टी-20 सीरीज खेली है। इसमें से इंग्लिश टीम एक भी नहीं हारी है। सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ पिछले महीने हुई सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही, बाकी पांच इंग्लैंड ने जीती। इस दौरान उसने श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराया। इंग्लैंड दूसरा टी-20 जीतते ही, न सिर्फ सीरीज जीत जाएगा बल्कि टी-20 रैंकिंग में भी नंबर-1 हो जाएगा।
इंग्लैंड के पास टी-20 में नंबर-1 टीम बनने का मौका
फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया 275 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर-1 है। 2011 में जब से टी-20 रैंकिंग शुरू हुई है, ऑस्ट्रेलिया पहली बार इस साल मार्च में नंबर-1 बना। उसने 27 महीने से इस पोजीशन पर काबिज पाकिस्तान को पीछे छोड़ा था।
इंग्लैंड मैच जीतकर टी-20 में नंबर-1 वन टीम बन जाएगी
दूसरे स्थान पर 271 रेटिंग पॉइंट के साथ इंग्लैंड है। अगर मेजबान टीम दूसरा टी-20 जीतती है, तो उसके 273 अंक हो जाएंगे और अपने से निचली रैंकिंग वाली टीम से हारने के कारण ऑस्ट्रेलिया को दो अंक का नुकसान होगा और उसके भी 273 पॉइंट हो जाएंगे। लेकिन नेट रन रेट के आधार पर इंग्लैंड पहले स्थान पर काबिज हो जाएगा।
17 में से ऑस्ट्रेलिया ने 9 मैच जीते
दोनों देशों के बीच अब तक 17 टी-20 हुए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 और इंग्लैंड ने 6 जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। इंग्लैंड में भी ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने यहां 7 टी-20 खेले हैं। इसमें उसे सिर्फ एक में जीत मिली है, जबकि 5 मैच हारा है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 8 टी-20 सीरीज हुई है। इसमें से तीन इंग्लैंड और दो ऑस्ट्रेलिया जीता है, जबकि तीन सीरीज ड्रॉ रही।
रोज बाउल मैदान पर कुल टी-20: 6
- पहले बल्लेबाजी वाली टीम जीती: 4
- पहले गेंदबाजी वाली टीम जीती: 2
- पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 172
- दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 149
ऑस्ट्रेलिया: स्कोरकार्ड
खिलाड़ी | रन | गेंद | 4s | 6s |
डेविड वॉर्नर कै बटलर बो.आर्चर | 0 | 3 | 0 | 0 |
एरॉन फिंच बो. जॉर्डन | 40 | 33 | 4 | 2 |
एलेक्स कैरी कै बटलर बो.वुड | 2 | 7 | 0 | 0 |
स्टीव स्मिथ रनआउट मोर्गन | 10 | 7 | 1 | 1 |
मार्कस स्टोइनिस कै मलान बो.राशिद | 35 | 26 | 2 | 2 |
ग्लेन मैक्सवेल कै बटलर बो. जॉर्डन | 26 | 18 | 1 | 1 |
एश्टन एगर रनआउट आर्चर | 23 | 20 | 2 | 0 |
पैट कमिंस नाबाद | 13 | 5 | 1 | 1 |
मिशेल स्टार्क नाबाद | 2 | 1 | 0 | 0 |
स्कोर: 157/7, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 6
विकेट का पतन: 0/1, 3/2, 30/3, 79/4, 89/5,132/6, 155/7
गेंदबाजी: जोफ्रा आर्चर: 4-0-32-1, मार्क वुड: 4-0-25-1, क्रिस जॉर्डन: 4-0-40-2, टॉम करन: 3-0-25-0, आदिल राशिद: 4-0-25-1, मोइन अली: 1-0-8-0
इंग्लैंड: स्कोरकार्ड
खिलाड़ी | रन | गेंद | 4s | 6s |
जोस बटलर नाबाद | 30 | 27 | 2 | 1 |
जॉनी बेयरस्टो हिट विकेट(स्टार्क) | 9 | 11 | 2 | 0 |
डेविड मलान नाबाद | 35 | 26 | 6 | 0 |
स्कोर: 78/1, ओवर: 11, एक्स्ट्रा: 6
गेंदबाजी: मिशेल स्टार्क: 3-0-20-1, पैट कमिंस: 2-0-13-0, केन रिचर्डसन: 2-0-19-0, ग्लेन मैक्सवेल:2-0-16-0, एडम जांपा: 2-0-14-0
दोनों टीमों का प्लेइंग-11
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर(विकेटकीपर), डेविड मलान, टॉम बेंटन, इयोन मोर्गन, मोइन अली, क्रिस जॉर्डन, टॉम करन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और आदिल राशिद।
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन और एडम जांपा।