इंग्लैंड-नामीबिया मैच 3 घंटे देरी से शुरू हुआ:इंग्लिश टीम ने पावरप्ले में 18 रन बनाए, बटलर-सॉल्ट पवेलियन लौटे

टी-20 वर्ल्ड कप का 34वां मैच इंग्लैंड और नामीबिया के बीच एंटीगुआ में खेला जा रहा है। नार्थ साउंड स्थिति सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते 3 ओवर में 18 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो और हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं। यह मुकाबला 11-11 ओवर का मैच खेला जा रहा है। 3-3 ओवर का पावरप्ले है और केवल एक गेंदबाज 3 ओवर डाल सकता है। इंग्लैंड-नामीबिया मैच का स्कोरबोर्ड बटलर-सॉल्ट पावरप्ले के अंदर आउट
टॉस हारकर बैटिंग कर रही इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती 3 ओवर में 18 रन बनाने में दो विकेट गंवा दिए। जोस बटलर शून्य पर आउट हुए, जबकि फिल सॉल्ट 11 रन ही बना सके। डेविड विसे और रूबेन ट्रम्पेलमैन को एक-एक विकेट मिला। इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और रीस टॉप्ली। नामीबिया : जेराड इरास्मस (कप्तान), निको डेविन, माइकल वान लिंगेन, जान फ्राइलिनक, जेपी कूट्जे, जेजे स्मिट, डेविड विसे, जेन ग्रीन विकेटकीपर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज और जैक ब्रासेल। बारिश के कारण 3 घंटे देरी से शुरू हुआ मैच
इंग्लैंड और नामीबिया मैच बारिश के कारण 3 घंटे की देरी से शुरू हुआ। मैच से पहले वेस्टइंडीज के एंटीगुआ में रुक-रुककर बारिश होती रही। स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने 36 रन से हरा दिया था। नेट रन रेट गेम में फंसा है इंग्लैंड
इंग्लैंड अब नेट रन रेट गेम में फंस गया है। 14 जून को ओमान के साथ खेले गए मैच में इंग्लैंड ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और ओमान को 47 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाबी पारी में इंग्लैंड 3.1 ओवर में 47 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। इस रिजल्ट के बाद इंग्लैंड के रन रेट में इजाफा हुआ है। जो की अब स्कॉटलैंड से बेहतर हो गया है। ओमान के मैच से पहले इंग्लैंड का रन रेट -1.8 था, जो अब +3.08 हो गया है, वहीं स्कॉटलैंड का रन रेट अभी +2.16 है। हालांकि स्कॉटलैंड के अभी 5 पॉइंट है और वो ग्रुप-बी में अभी दूसरे पायदान पर है, जबकि इंग्लैंड 3 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर है। जानिए इंग्लैंड कैसे पहुंचेगा सुपर-8 में
दो बार की चैंपियन इंग्लैंड को सुपर-8 में पहुंचना है तो उसे नामीबिया को हराना होगा। जिससे उसके पॉइंट स्कॉटलैंड के बराबर यानी इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के 5-5 अंक हो जाएंगे। इसके बाद 16 जून को होने वाले मैच में इंग्लैंड को प्रार्थना करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया की टीम स्कॉटलैंड को हरा दे, जिसके चांसेस बहुत ज्यादा है। अगर ऐसा होता है तो बेहतर नेट रन रेट के चलते इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंच जाएगा। ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, लेकिन अगर उलटफेर करते हुए स्कॉटलैंड ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है, या इन दोनों को बीच होने वाला मैच बारिश के भेंट चढ़ जाता है। तो ऐसी स्थिति में स्कॉटलैंड सुपर-8 में पहुंच जाएगा और इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।