इंग्लैंड ने नामीबिया को 41 रन से हराया:सुपर-8 की उम्मीदें कायम; डिफेंडिंग चैंपियन अब ऑस्ट्रेलिया-स्कॉटलैंड मैच के नतीजे पर निर्भर

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 की उम्मीदें कायम रखी हैं। टीम ने शनिवार रात वर्षा से प्रभावित मुकाबले में नामीबिया को 41 रन से हराया। अब इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड मैच के नतीजे पर निर्भर रहना पड़गा। इंग्लिश टीम चाहेगी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप-बी के आखिरी मैच में स्कॉटलैंड को मात दे दे। 3 घंटे देरी से शुरू हुए इस मुकाबले में इंग्लिश टीम को किस्मत, मौसम और पिच का साथ मिला। एंटीगुआ में रुक-रुककर बारिश होती रही और ओवर्स में कटौती करनी पड़ी। नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट पर 121 रन बनाए, लेकिन DLS मैथड के तहत टारगेट 122 से बढ़ाकर 127 कर दिया गया। जवाबी पारी में नामीबिया की शुरुआत धीमी रही और टीम तय 10 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन ही बना सकी। हैरी ब्रूक प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 20 बॉल पर नाबाद 47 रन की अहम पारी खेली। आगे मैच रिपोर्ट और एनालिसिस… इंग्लैंड-नामीबिया मैच का स्कोरबोर्ड ​​​प्लेयर्स परफॉर्मेंस : हैरी ब्रूक टॉप स्कोरर, आर्चर-जॉर्डन को एक-एक विकेट
इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने 20 बॉल पर 47 रन की पारी खेली, जबकि लियाम लिविंगस्टोन 4 बॉल पर 13 रन पर नाबाद लौटे। मोइन अली ने 6 बॉल पर 16 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो 31 और फिल सॉल्ट 11 रन का योगदान दिया। जोस बटलर खाता नहीं खोल सके। रूबेन ट्रम्पेलमैन को 2 विकेट मिले। एक विकेट डेविड विसे के हिस्से आया। नामीबिया की ओर से माइकल वान लिंगेन ने 33 रन बनाए, जबकि डेविड विसे ने 27 रन की पारी खेली। निको डेविन 16 बॉल पर 18 रन बनाकर रिटायरआउट हुए। जोफ्रा ऑर्चर और क्रिस जॉर्डन को एक-एक विकेट मिला। फोटोज में जीत के हीरो नामीबिया की हार के 3 कारण 2 सवाल से समझिए ग्रुप-8 के समीकरण… 1. क्या नामीबिया सुपर-8 की रेस से बाहर हो गया है?
हां, नामीबिया सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है, क्योंकि टीम अपने 4 मैचों में एक जीत ही हासिल कर सकी है। ऐसे में टीम के पास महज 2 अंक हैं। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के पास नामीबिया से ज्यादा अंक हैं। 2. क्या इंग्लैंड जीत से सुपर-8 में पहुंच गई है?
अभी नहीं, लेकिन इंग्लिश टीम ने अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। अभी टीम 4 में से 2 जीत के साथ 5 अंक ही हासिल कर सकी है, इतने ही अंक स्कॉटलैंड के भी हैं, लेकिन इंग्लैंड का रन रेट बेहतर है। इसके बावजूद इंग्लिश टीम को सुपर-8 में पहुंचने के लिए ग्रुप-बी के आखिरी लीग मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा, क्योंकि स्कॉटलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 में पहुंच सकती है। ऐसे में इंग्लिश टीम अपने राइवल ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट करेगी।