कृषि कानून के विरोध में सोमवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। राजपथ में इंडिया गेट के पास यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया। दिल्ली में पंजाब यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर में आग लगाई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने इस घटना की निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं प्रदेश मीडिया प्रमुख नीलकंठ बख्शी ने नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को लिखित में इंडिया गेट पर आगजनी करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की है। तिवारी ने कहा कि अराजकता की पटकथा लिख कर अब विपक्षी तबाही का प्रदर्शन कर अब दिल्ली और देश का माहौल ख़राब करना चाहते है। और किसानों को मोहरा बनाकर अपना राजनैतिक हित साधने की कोशिश कर रहे है।