इजराइल ने हमास की कैद से 4 बंधकों को छुड़ाया:इसमें एक महिला भी शामिल, जबरन बाइक पर अगवा कर ले गए थे आतंकी

इजराइल ने 4 और हॉस्टेज को हमास के बंधक से मुक्त करा लिया है। इनमें से एक महिला भी है। बंधकों के नाम शलोमी जिव, एंड्रे कोजलोव, अलमोग मेईर और नोआ अगरमानी है। इजराइली डिफेंस मिनिस्टर याओव गैलेंट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि इजराइल गाजी पट्टी से 4 बंधकों को मुक्त कराए जाने पर बेहद खुश है। खबर अभी अपडेट हो रही है…