दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 28 लाख 42हजार 36 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 74 लाख 78हजार 194लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 67हजार 649की मौत हो चुकी है।इजराइल की राजधानी तेल अवीव के राबिन स्क्वैयर परलोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इनमें खुद का रोजगार करने वाले, छोटे व्यापारी और कलाकार शामिल थे।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महामारी से सही ढंग से नहीं निपट रही। सरकार की ओर से जारी आर्थिक सहायता लोगोंतक नहीं पहुंच रही है।
जापान के ओकिनावा द्वीप पर तैनात 60 से ज्यादा अमेरिकी नौसैनिक संक्रमित मिले हैं। इन सैनिकों की रिपोर्ट बीते कुछ दिनों में पॉजिटिव आई हालांकि अफसरों ने इसकी जानकारी रविवावर को ही मिलने का दावा किया। ओकिनावा के गवर्नर ने अमेरिकी मिलिट्री कमांडर से संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 33,55,646 | 1,37,403 | 14,90,446 |
ब्राजील | 18,40,812 | 71,492 | 12,13,512 |
भारत | 8,50,358 | 22,687 | 5,36,231 |
रूस | 7,20,547 | 11,205 | 4,97,446 |
पेरू | 3,22,710 | 11,682 | 2,14,152 |
स्पेन | 3,00,988 | 28,403 | उपलब्ध नहीं |
चिली | 3,09,274 | 6,781 | 2,78,053 |
ब्रिटेन | 2,88,953 | 44,798 | उपलब्ध नहीं |
मैक्सिको | 2,89,174 | 34,191 | 1,77,097 |
ईरान | 2,55,117 | 12,635 | 2,17,666 |
LIVE UPDATES:
- ब्राजील के राष्ट्रपति जायरबोल्सोनारोकी पत्नी मिशेल बोल्सोनारो और उनकी दो बेटियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जायर बोल्सोनारो बीते बुधवार को संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनके परिवार के दूसरे सदस्यों की जांच की गई थी।
- कंबोडिया में संक्रमण के 15 नए मामले मिले हैं। अब यहां संक्रमितों की संख्या 156 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ऑर वेंडिन ने बताया कि संक्रमितों की उम्र 21 से 33 साल के बीच है। ये सभी लोग शुक्रवार को सऊदी अरब से मलेशिया के रास्ते यहां पहुंचे हैं।
- दक्षिण कोरिया में मास्क खरीदने पर लगी पाबंदिया हटा ली गई हैं। चार महीने पहले बाजार में मास्क की कमी हो गई थी। इसके बाद सरकार ने कहा था कि एक व्यक्ति सप्ताह में सिर्फ दो मास्क खरीद सकता है। बाद में इसकी संख्या बढ़कार 10 तक की गई थी।
अमेरिका: बढ़ते मामलों के बीच वाल्टडिजनी खोला गया
अमेरिका में पिछले चार दिन से संक्रमण के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को यहां61 हजार 719 मामले सामने आए। इसके बावजूदफ्लाेरिडा स्थितवाल्ट डिजनी का मैजिक किंगडम और एनिमल किंगडम एम्यूजमेंट पार्क खोल दिया गया है। डिजनीके सभी पार्क इस साल मार्च में महामारी फैलने के बाद बंद किए गए थे।

ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न के अस्पताल में 8 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न अल्फ्रेड अस्पताल में 8 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। इस अस्पताल में संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। यहां के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि यह कम्युनिटी ट्रांसमिशन का मामला हो सकता है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। मेलबर्न को बढ़ते संक्रमण की वजह से 29जुलाई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
