इवेंट कैलेंडर:श्रीगणेश चतुर्थी, भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से लेकर iPhone 16 की लॉन्चिंग तक; सितंबर में आपके काम की तारीखें

सितंबर के महीने में श्रीगणेश चतुर्थी मनाई जाएगी और पितृपक्ष शुरू होगा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग भी इसी महीने होगी। भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप के बीच डिबेट होगी। आईफोन 16 लॉन्च होगा। इसके अलावा थिएटर और OTT एंटरटेनमेंट में नई फिल्में रिलीज होंगी। जानिए इस महीने अपने काम की सभी तारीखें…