गर्मी में झुलस रहा उत्तर भारत मानसून की राह देख रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि 1 से 18 जून तक 20 फीसदी कम बारिश हुई। इस दौरान सिर्फ 64.5mm पानी बरसा, जबकि इस दौरान 80.6mm बारिश होती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। इसके चलते उत्तर भारत में हीटवेव चल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। यह महाराष्ट्र के विदर्भ को पार करते हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बड़े हिस्से में पहुंचेगा। इसी दौरान असम, मेघालय सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश होगी। मानसून: कहां पहुंचा, कहां अटका
मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था। 18 जून तक मानसून गुजरात के नवसारी, महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा। आम लोगों का जीवन कितना प्रभावित देश में इस सीजन हीटस्ट्रोक के 40 हजार मामले: हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 1 मार्च से 18 जून तक 40 हजार से ज्यादा हीटस्ट्रोक के केसेज रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, हीटवेव से 110 लोगों की मौत हुई है। इस बार हीटवेव के दिन औसत से दोगुने थे। मौसम विभाग ने इस महीने भी सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान लगाया है। विभाग ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण देश में तेज गर्मी का असर अबतक देखने को मिल रहा है। असम में पार्क की सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो: असम में बाढ़ के हालात खतरनाक हो गए हैं। यहां 15 जिलों में 1.62 लाख लोग और करीब 1 लाख जानवर प्रभावित हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में जानवरों की निगरानी के लिए CM हिमंता बिस्वा सरमा ने अफसरों की मीटिंग ली। काजीरंगा में 3 नई कमांडो बटालियन तैनात की गई हैं। 600 वनकर्मियों की नई भर्ती होगी। छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। रविवार 16 जून को रायपुर और राजनांदगांव का टेम्परेचर 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके चलते समर वेकेशन 25 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 22 अप्रैल से 15 जून तक घोषित की थीं। ओडिशा में छुटि्टयों का फैसला कलेक्टर लेंगे: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि मौसम की स्थिति देखते हुए स्कूल कब खुलेंगे, इसका फैसला कलेक्टर करेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में 19 जून तक मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहेगा। दिल्ली में रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर: राजधानी दिल्ली में 12 साल बाद रात का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 2012 में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। राजधानी में गर्मी की वजह से बिजली की डिमांड रिकॉर्ड 8,656 मेगावॉट पर पहुंच गई है। यहां अगले दो-तीन दिनों में बारिश का अनुमान है। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी। उड़ानों पर असर: हाई टेम्परेचर के चलते दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स ऑपरेशन पर असर पड़ा। उड़ानों में देरी हुई। इस बात का इंतजार करना पड़ा कि हवा चले और तापमान कुछ कम हो। एक अफसर ने बताया कि ज्यादा तापमान के चलते हवा की परत पतली हो जाती है। एयरक्राफ्ट के टेकऑफ और लैंडिंग के लिए घनी हवा की जरूरत होती है। मौसम की तस्वीरें… आगे कैसा रहेगा मौसम
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। ऐसा मौसम अगले 5 दिन रह सकता है। गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश होगी। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। नॉर्थ-ईस्ट अरब सागर और सौराष्ट्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जानिए राज्यों के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश: आंधी-बारिश, बिजली का अलर्ट, जबलपुर-छिंदवाड़ा समेत 13 जिलों में आज पानी गिरेगा मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते बुधवार को कई शहरों में मौसम बदला रहा। बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने के मामले भी सामने आए और आंधी भी चली। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी रहेगा। जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के 13 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 38 जिलों में गरज-चमक और आंधी चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 50 जिलों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट, 20 जिलों में ओले गिर सकते हैं; लखनऊ में जोरदार बरसात UP में भीषण गर्मी से राहत मिली है। कल लखनऊ समेत 8 शहरों में आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। बहराइच में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 50 जिलों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 20 जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 5 शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा राजस्थान में तेज गर्मी और उमस से आज मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के 13 जिलों में दोपहर बाद आंधी चल सकती है। कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 2-3 दिन राजस्थान में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 6 जिलों में बारिश, 19 में अलर्ट; सुपौल में कोसी बराज के 16 फाटक खोले गए बिहार में कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। पटना, मोतिहारी, जहानाबाद, बक्सर, जमुई, भोजपुर में गुरुवार की अहले सुबह प्री मानसून की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज किशनगंज, अररिया, सुपौल और मधुबनी में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: अगले दो दिन बारिश की संभावना, 5 दिन में 2 से 3 डिग्री तापमान गिर सकता है छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में बारिश और अंधड़ की संभावना है। प्रदेश में कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियां थम से गई थीं। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रही। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: अमृतसर में 2MM , पठानकोट में 9.5 MM बारिश, आज 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी पंजाब में बुधवार शाम को हुई बारिश के बाद एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रात को पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई। कल शाम तक पठानकोट में 9.5 MM और अमृतसर में 2 MM बारिश दर्ज की गई। वहीं, आज गुरुवार को पंजाब में तेज हवाओं, तूफान और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 4 जिलों में यलो, 7 में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जल्द होगी मानसून की एंट्री, गढ़वा का पारा पहुंचा 44 के करीब झारखंड में मौसम विभाग ने आज यलो और ओरेंज अलर्ट दोनों जारी किया गया है। गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में यलो अलर्ट तो वहीं साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, सरायकेला, खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… चंडीगढ़: देर रात 1.4 MM बारिश हुई, गर्मी से राहत मिली; आज भी बादल छाए रहने की संभावना चंडीगढ़ में बुधवार को देर रात हल्की बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 24.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज हवाओं के साथ करीब 1.4 MM बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी चंडीगढ़ और आसपास के इलाके में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, 60KM की स्पीड से हवाएं चलेंगी; बीती रात आंधी से बिजली ठप हरियाणा में प्री मानसून बारिश से 30 दिन से लगातार चल रही हीटवेव पर ब्रेक लग गया। देर रात बदले मौसम के मिजाज से दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आई। पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत कई जिलों में प्री-मानसून की बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: कई जिलों में आज फिर बारिश के आसार , प्री-मानसून एक्टिविटी अभी नहीं हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बुधवार दोपहर से ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आई है। आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…