इस हफ्ते, बाजार में थोड़ी स्थिरता देखने को मिल सकती है, क्योंकि नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बाद केंद्र सरकार को लेकर अब ज्यादा स्पष्टता है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाई है। पिछले हफ्ते, सरकार को लेकर अस्पष्टता के कारण बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा था। एग्जिट पोल में बीजेपी की भारी बहुमत (300 से ज्यादा सीट) मिलने के अनुमान के बाद सेंसेक्स 2,507 पॉइंट चढ़कर 76,468 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, चुनाव नतीजों वाले दिन बीजेपी की सीटें कम होने से सेंसेक्स 4389 अंक (5.74%) की गिरावट के साथ 72,079 के स्तर पर बंद हुआ। अगले दिन 5 जून को सेंसेक्स 2,303 अंक, 6 जून को 692 अंक और 7 जून को 1,618 अंक की बढ़ते के साथ बंद हुआ था। यहां हम दुनिया भर की टॉप 6 फैक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिनका बाजार पर असर पड़ने की संभावना है.. 1. रिटेल महंगाई घट सकती है, थोक महंगाई बढ़ सकती है
12 जून को मई महीने की महंगाई के आंकड़े जारी होने की उम्मीद है। अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि यह अप्रैल के 4.83% से घटकर 4.80% पर आ जाएगी। अप्रैल में, महंगाई में गिरावट फ्यूल और लाइट की कीमतों में गिरावट से आई थी। हालांकि, खाद्य महंगाई ऊपर की ओर बनी हुई है। अप्रैल में खाद्य महंगाई दर 8.52% से बढ़कर 8.78% पर पहुंच गई थी। ग्रामीण महंगाई दर 5.45% से घटकर 5.43% आ गई और शहरी महंगाई दर 4.14% से घटकर 4.11% पर आ गई थी। उधर, 14 जून को थोक महंगाई दर (WPI) भी जारी की जाएगी। यह अप्रैल के 1.26% से मई में तेजी से बढ़कर 4% होने की उम्मीद है। इसका मुख्य कारण फ्यूल की महंगाई हो सकती है, जिसके अप्रैल में 1.38% से बढ़कर मई में 7% होने का अनुमान है। 2. आईआईपी ग्रोथ घटकर 3.9% पर आ सकती है
12 जून को ही IIP के आंकड़े भी जारी होने की उम्मीद है। अप्रैल के 4.9% से मई में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन घटकर 3.9% होने की उम्मीद है। मैन्युफैक्चरिंग का इंडेक्स में 78% का योगदान है। मई में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ घटकर 4.9% पर आ सकती है, जो अप्रैल में 5.2 थी। 3. पैसेंजर व्हीकल सेल्स का डेटा जारी होगा
13 जून को बाजार की नजर पैसेंजर व्हीकल सेल्स पर भी रहेगी। SIAM के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में कुल यात्री वाहन की बिक्री एक साल पहले की तुलना में 1.2% बढ़कर अप्रैल 2024 में 287,746 हो गई थी। ये पिछले महीने में 8.9% की ग्रोथ से कम थी। तब बाजार पर नजर रखने वालों ने मांग में कमी से जोड़ा था। उनका कहना था कि पॉलिसी मेकिंग में निरंतरता और उम्मीद से बेहतर मॉनसून से तस्वीर बेहतर होगी। इसलिए, वे इस बात पर नजर रखेंगे कि क्या उनकी उम्मीदें पूरी हुईं। 4. अमेरिका ब्याद दरें और यूके जीडपी जारी करेगा
फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की मीटिंग 11 से 12 जून के बीच होगी और यूएस फेड 13 जून को अपने नीतिगत रुख की घोषणा करेगा। मोटे तौर पर, बाजार को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक अपनी दरें 5.25-5.50% पर रखेगा। सप्ताह की शुरुआत में, 10 जून को, जापान अपने आर्थिक विकास के आंकड़े और इको वॉचर्स सर्वे जारी करेगा। फिर, 11 और 12 जून को, यूके जॉब रिपोर्ट, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और जीडीपी ग्रोथ जारी करेगा। 12 जून को चीन अपना महंगाई का डेटा जारी करेगा। 5. FIIs ने 16,971 करोड़ के शेयर बेचे
पिछले हफ्ते, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 16,971 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे, लेकिन उन्होंने डेट सेगमेंट में 4,669 करोड़ रुपए से अधिक की खरीदारी की। वहीं DIIs ने कैश सेगमेंट में 5,578 करोड़ रुपए से अधिक की खरीदारी की। आने वाले हफ्ते में, विदेशी निवेशक शेयरों की बिकवाली जारी रख सकते हैं। 6. दो मेनबोर्ड आईपीओ पर बाजार की नजर रहेगी
ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी का 120 करोड़ रुपए का इश्यू 10 जून को खुलेगा और 12 जून को बंद होगा। 10 जून को ही क्रोनॉक्स लैब साइंसेज की लिस्टिंग होगी। ले ट्रैवेन्यूज लोगों को उनकी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद करता है और क्रोनॉक्स एक स्पेशलिटी केमिकल मैन्युफैक्चर है। एसएमई सेगमेंट में, कंपनियों को अपने आईटी सॉल्यूशन्स को इंटीग्रेट करने में मदद करने वाली कंपनी 3C IT सॉल्यूशंस, गद्दे और तकिए बेचने वाली कंपनी मजेंटा लाइफ केयर और साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन वाली सैट्रिक्स इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी की लिस्टिंग 12 जून को होगी।