उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर टैंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में 8 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि 15 घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में 25 यात्री सवार थे। सभी बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। स्थानीय लोग पुलिस की मदद कर रहे हैं। घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है। एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि रुद्र प्रयाग में रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर हाईवे से खाई में गिरा है। स्थानीय लोग, जिला पुलिस, SDRF, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन और जल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हादसे की 5 तस्वीरें देखिए…. मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा- स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। खबर अपडेट की जा रही…