उत्तराखंड में पातालगंगा लंगसी टनल पर पहाड़ गिरा:जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे बंद; राजस्थान समेत 19 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड और बाढ़ से हालात खराब हैं। बुधवार को राज्य के चमोली जिले में पातालगंगा लंगसी टनल पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। इसका दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है। टनल के पास सड़क पर मलबा गिरने से जोशीमठ बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया। पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के चलते राज्य में तीन लोगों की मौत हुई है। हल्द्वानी, बनबसा, टनकपुर, सितारगंज और खटीमा में हालत सबसे ज्यादा खराब है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सिस्टम ने बताया कि लैंडस्लाइड के मलबे से दो नेशनल हाईवे और 200 से ज्यादा ग्रामीण रास्ते अब भी बंद पड़े हैं। वहीं असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के स्तर से नीचे आ गया है। राज्य में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है और 26 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 17.17 लाख हो गई है। हालांकि, मंगलवार को 7 लोगों की मौत हुई। अब तक बाढ़-बारिश में 92 लोगों की जान जा चुकी है। बिहार में गंडक, कोसी, बागमती, कमला समेत कई नदियां उफान पर हैं। इससे गोपालगंज, बेतिया और बगहा में बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हुई है। 6 लोग घायल हुए हैं। आज 7 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 3 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यूपी, बिहार, असम, मेघालय और गोवा में ऑरेंज अलर्ट हैं। इन राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना में यलो अलर्ट है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… आगे कैसा रहेगा मौसम… सेंट्रल वाटर कमीशन बोला- 10 महीने में पहली बार बढ़ा जलाशयों का जलस्तर
सेंट्रल वाटर कमीशन ने बताया है कि देश के जलाशयों का जल स्तर पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार बढ़ा है। दरअसल, भारत के 150 जलाशयों की निगरानी करने वाले CWC ने चार जुलाई को नई जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि वाटर लेवल कुल 2 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, CWC ने कहा है कि इन जलाशयों का कुल स्टोरेज लेवल पिछले साल की तुलना में गिर गया है। फिलहाल जो 2 परसेंट बढ़ोतरी के आकड़े सामने आए हैं, वह मौजूदा स्टोरेज लेवल की तुलना में देखे गए आंकड़े हैं। अगर पिछले साल के स्टोरेज लेवल से आज का जल स्तर नापेंगे तो यह कम ही आएगा। राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान: 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में तेज बरसात की संभावना; 4 जगह पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंचा राजस्थान के 18 जिलों में बुधवार (10 जुलाई) को बारिश का अलर्ट है। इनमें से 6 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। राज्य में कम होने के कारण मंगलवार (9 जुलाई) को एक बार फिर तापमान बढ़ गया। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर, पिलानी में कल दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: धार-छिंदवाड़ा समेत 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; भोपाल-इंदौर में हल्की बारिश की संभावना मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के एक्टिव होने से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार (9 जुलाई) को इंदौर समेत कई जिलों में बारिश हुई, जबकि बुधवार (10 जुलाई) को निमाड़ के साथ दक्षिणी हिस्सा भीगेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 20 जिलों में औसत से कम वर्षा, अब तक 214 mm बारिश हुई; 1 जून से 9 जुलाई तक 260 mm बरसात होनी थी छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में अब तक औसत बारिश हो चुकी है। 20 जिलों में औसत से कम बरसात हुई है। 9 जुलाई तक प्रदेश में 214.4 mm यानी 8.44 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जो औसत से 28% कम है। 1 जून से अब तक 260.8 mm बारिश हो जानी चाहिए थी। प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा बारिश सुकमा जिले में 314.8 mm हुई है। सबसे कम बारिश सरगुजा में 103.6 mm रिकॉर्ड की गई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने से 4 की मौत; नेपाल के पानी से गोपालगंज में बाढ़ जैसे हालात बिहार के साथ-साथ नेपाल में लगातार बारिश हो रही है। इससे गंडक, कोसी, बागमती, कमला समेत कई नदियां उफान पर हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गोपालगंज में वाल्मीकि बराज से छोड़े पानी से आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लोग पलायन कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बुधवार (10 जुलाई) को 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 18 जिलों में भारी बारिश और 17 में हल्की बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… चंडीगढ़: तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा, आज बादल, 12 जुलाई से बारिश की संभावना चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले कई दिनों से बारिश न होने से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शहर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री ज्यादा है। शहर में बुधवार (10 जुलाई) को दिन में बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार कम हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में मानसून की गति धीमी पड़ने से एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई है। मंगलवार (9 जुलाई) को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गुरदासपुर में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अब 12 जुलाई के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तीन जिलों, पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: कल-परसों भारी बारिश की चेतावनी, मानसून सीजन में सामान्य से 22% कम बरसे बादल, तापमान बढ़ा हिमाचल प्रदेश में धीमा पड़ा मानसून कल यानी गुरुवार (11 जुलाई) से अगले दो दिन तक रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। 13 जुलाई से मानसून के फिर से धीमा पड़ने का पूर्वानुमान है। आज भी अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…