उत्तर प्रदेश में बाढ़, 350 गांव डूबे:UP-उत्तराखंड में बारिश से 24 घंटे में 4 मौतें; आज 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर खीरी है। यहां 5 तहसीलों के 350 गांवों में पानी घुस गया है। वहीं, ललितपुर में बारिश से गोविंद सागर बांध के 4 और गेट खोलने पड़े। पहले से ही 16 गेट खुले हैं। इससे आस-पास के इलाकों में पानी भर गया। शनिवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के नई टिहरी में भूस्खलन से एक मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में अपने गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में 24 जुलाई को पुणे में हुई भारी बारिश में बहे 26 साल के शख्स का शव शनिवार को बरामद हुआ। पुणे में बुधवार से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं नवी मुंबई में शनिवार को एक इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मौसम विभाग ने आज 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश का अलर्ट बहुत भारी बारिश का अलर्ट: राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट: महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी देशभर से बारिश की तस्वीरें… हिमाचल में मानसून की शुरूआत से अबतक 56 मौतें
हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत से लेकर अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 56 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को अब तक 410 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक 21 लोग ऊंचाई से गिरने, 18 डूबने, 8 सांप के काटने, 8 की बिजली के करंट से और एक की बाढ़ में बहने से मौत हुई है। भूस्खलन या बादल फटने से किसी मौत की सूचना नहीं है। आगे कैसा रहेगा मौसम… राज्यों में मौसम का हाल… उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में 350 गांव जलमग्न, हाईवे बंद, गोविंद सागर बांध के 4 और गेट खोले ​​​​​​आगरा के रास्ते यूपी में फिर से लौटने वाला मानसून मध्य प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन यानी लो प्रेशर एरिया अभी ग्वालियर से सीधी की तरफ है। यूपी में 2 दिन बाद फिर से मानसून एंट्री कर सकता है। आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: इंदौर-जबलपुर समेत 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, राज्य में अब तक 16.5 इंच बारिश मध्यप्रदेश में अब तक मानसून सीजन की 103% बारिश हो चुकी है। 16 इंच के मुकाबले 16.5 इंच यानी 0.5 इंच ज्यादा पानी गिर चुका है। यह औसत बारिश से 3% ज्यादा है। प्रदेश की छोटी नदियां उफान पर हैं, बड़ी नदियों और बांधों में लगातार पानी बढ़ रहा है। आज 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, कमजोर पड़ा मानसून, अब तक 37 फीसदी कम हुई बारिश बिहार में पिछले दो हफ्तों से मानसून कमजोर बना हुआ है। इस वजह से 37 जिलों में कम बारिश हुई है। 1 जून से अब तक किशनगंज को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में इसमें सुधार होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 16 जिलों में अलर्ट, भारी बारिश से 2 डैम के 7 गेट खोले गए; सामान्य से कम बरसात दर्ज बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम के बाद से राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अगले चार-पांच दिन राजस्थान में मानसून के सक्रिय रहने और उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: औसत तापमान में 1.7 डिग्री गिरावट, आज भी 11 जिलों में बारिश के आसार; येलो अलर्ट जारी पंजाब के कुछ इलाकों में कल हुई हल्की बारिश के बाद राज्य के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई है। आज मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया, लेकिन 11 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, मंगलवार से हिमाचल से सटे इलाकों में बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…