उप-मुख्यमंत्री सिसोदिया की हालत में सुधार, जल्द जनरल वार्ड में होंगे शिफ्ट

नई दिल्ली | कोरोना के संक्रमण और डेंगू से जूझ रहे दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत में सुधार हो रहा है। प्लेटलेट्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। शुक्रवार को उनकी प्लाज्मा थैरेपी की गई थी।

मनीष सिसोदिया को गुरुवार शाम प्लेटलेट्स की संख्या गिरने और ऑक्सीजन का स्तर कम होने के चलते साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वहीं पर उनका इलाज चल रहा है। मैक्स अस्पताल के सूत्रों के अनुसार सिसोदिया की तबीयत अब पहले से बेहतर है।

प्लॉज्मा थैरेपी देने के बावजूद हेड कांस्टेबल की मौत
दिल्ली पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगेंद्र के रुप में हुई है। उसका अंतिम संस्कार पंजाबी बाग श्मशान घाट में कर दिया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस हमेशा से पब्लिक को कोरोना से सावधान रहने की सलाह दे रही है।

पुलिस अपने तौर पर लोगों को उनका सामान भी उपलब्ध करवा रही है। खुद बाहर रहकर लोगों को घरों में ही रहने की बात कर रही है। जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सोनीपत के सिसाना गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी 2 बेटी और 1 बेटा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


फाइल फोटो