एंजेलिना जोली के बेटे की हालत में सुधार:ICU से निकले, हेड इंजरी की रिकवरी में लगेगा समय; बेटे के साथ ज्यादा समय बिता रही हैं एक्ट्रेस

हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली और ब्रेड पिट के बेटे पैक्स जोली पिट का 29 जुलाई को लॉस एंजिलिस में रोड एक्सीडेंट हुआ था। उनकी तेज रफ्तार ई-बाइक एक कार से जा टकराई थी, जिससे उन्हें हेड इंजरी हुई थी। एक्सीडेंट की जगह मौजूद चश्मदीद को देखकर लगा था कि पैक्स का निधन हो गया है, हालांकि पैरामेडिकल टीम ने जब उन्हें ट्रीटमेंट दिया तो वो होश में आ गए। करीब एक हफ्ते चले इलाज के बाद अब पैक्स को ICU (इन्टेंसिव केयर यूनिट) से हटा दिया गया है। हाल ही में आई पीपल की रिपोर्ट के अनुसार, पैक्स को आईसीयू से निकाल दिया गया है। उन्हें कॉम्प्लेक्स ट्रॉमा हुआ था और उन्हें अब भी रिकवर होने में लंबा समय लगेगा। साथ ही उन्हें फिजिकल थेरेपी भी दी जाएगी। रिपोर्ट्स हैं कि पैक्स के एक्सीडेंट के बाद से ही एंजेलिना जोली उनके साथ मौजूद हैं। जबकि उनके दूसरे भाई-बहन भी लगातार उनसे मुलाकात करने हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। उन सभी में अच्छी बॉन्डिंग है। फिलहाल पैक्स को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। 29 जुलाई को 20 साल के पैक्स का एक्सीडेंट लॉस एंजिलिस के लॉस फेलिज बोलेवर्ड में हुआ था। जिस समय उनका एक्सीडेंट हुआ, पैक्स तेज रफ्तार में अपनी BMX स्टाइल ई-बाइक चला रहे थे, उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। इससे पहले भी पैक्स का कई बार एक्सीडेंट हो चुका है। बताते चलें कि एंजेलिना जोली ने साल 2014 में ब्रेड पिट से शादी की थी। इस शादी से कपल को 3 बायोलॉजिकल बच्चे हैं, जबकि 3 को एंजेलिना ने गोद लिया है। एंजेलिना ने 3 बच्चों को अलग-अलग देशों से गोद लिया था, हालांकि शादी के ब्रेड पिट ने उन बच्चों को अपना नाम दिया था। पैक्स थीन जोली पिट का जन्म 29 नवंबर 2003 में विएतनाम में हुआ था। एंजेलिना जोली ने उन्हें 15 मार्च 2007 को एडॉप्ट किया था, जिसके बाद 2008 में ब्रेड पिट ने उन्हें गोद लिया है। साल 2019 में एंजेलिना जोली ने ब्रैड पिट से तलाक लिया था, हालांकि उनके सभी बच्चों के नामों में आज भी ब्रेड पिट का सरनेम लगाया जाता है।