एअर इंडिया ने शुक्रवार को 8 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इनमें 4 इंटरनेशनल और 4 डोमेस्टिक हैं। एअर इंडिया ने बताया कि एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस और ऑपरेशनल वजहों से इन उड़ानों को रद्द किया गया है। डोमेस्टिक फ्लाइट्स में पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI874, अहमदाबाद से दिल्ली की फ्लाइट AI456, हैदराबाद से मुंबई की फ्लाइट AI2872 और चेन्नई से मुंबई की फ्लाइट AI571 कैंसिल हुई हैं। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट्स में दुबई से चेन्नई आ रही फ्लाइट AI906, दिल्ली से मेलबर्न जा रही फ्लाइट AI308, मेलबर्न से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI309 और दुबई से हैदराबाद आ रही फ्लाइट AI2204 शामिल हैं। इस तरह अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद 8 दिन में अब तक 84 उड़ानें रद्द की गई हैं।। एअर इंडिया बीते दिन 4 फ्लाइट कैंसिल हुईं दिल्ली से वियतनाम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI388 (एयरबस ए320 नियो विमान) गुरुवार को की बीच रास्ते से वापस दिल्ली बुलाया गया था। फ्लाइट में 130 यात्री सवार थे। फ्लाइट को दोपहर 1.00 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन 45 मिनट की देरी हुई, फिर 1.45 बजे टेकऑफ हुई। इसके बाद प्लेन में तकनीकी खामी का पता चला। कुछ देर हवा में रहने के बाद फ्लाइट वापस दिल्ली एयरपोर्ट उतारी गई। एयरलाइन ने कहा- सभी यात्रियों को सकुशल उतारा गया। निजी एयरलाइन का गुवाहाटी से चेन्नई आ रहा प्लेन फ्यूल की कमी के चलते बेंगलुरु में उतारा गया। फ्लाइट में 168 यात्री सवार थे। यहीं पर रीफ्यूलिंग होने के बाद वापस चेन्नई के लिए उड़ा। इससे पहले दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2006 तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार सुबह वापस दिल्ली लौटी थी। फ्लाइट में क्रू मेंबर्स सहित 180 लोग सवार थे। स्पाइसजेट फ्लाइट SG 2696 भी उड़ान भरने के 10 मिनट बाद वापस लौटी थी।। ये फ्लाइट हैदराबाद से तिरुपति जा रही थी। फ्लाइट में कुल 80 यात्री सवार थे। एयरलाइंस ने बताया था कि टेकऑफ के बाद पायलट को संकेत मिला कि विमान के पिछले दरवाजे में कुछ दिक्कत है। जिसके बाद फ्लाइट वापस एयरपोर्ट आ गई। 18 जून: एअर इंडिया की तीन फ्लाइट जो वापस लौटीं