देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख 79 हजार 447 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। रविवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 29 हजार 105 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब तक एक दिन में संक्रमितों के मिलने का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले 11 जुलाई को सबसे ज्यादा 27 हजार 754 मरीजों की पुष्टि हुई थी।
रविवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7,827 पॉजिटिव केस बढ़े। यहां अब संक्रमितों की संख्या 2 लाख 54 हजार 427 हो गई है। तमिलनाडु में 4,244, कर्नाटक में 2,627, देश की राजधानी दिल्ली में 1,573, पश्चिम बंगाल में 1,560, उत्तर प्रदेश में 1,384 और तेलंगाना में 1,269 संक्रमित मिले।
18 हजार मरीज ठीक हुए, 500 की जान गई
रविवार को देश में 18 हजार 139 मरीज ठीक भी हुए। इस तरह से अब तक 5 लाख 54 हजार 370 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 500 लोगों ने जान गंवा दी। मरने वालों का आंकड़ा अब 23 हजार 187 हो गया है। देश में अभी 3 लाख 1 हजार 508 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अनुपम खेर की मां, भाई समेत चार पॉजिटिव
अभिनेता अनुपम खेर के परिवार मेंमां दुलारी खेर,भाई राजू खेर,भाभी और भतीजीकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।यह जानकारी उन्होंने ट्विटरपर दी। अनुपम कीरिपोर्ट निगेटिव आई है।
LIVE UPDATES :
-
यूपी के यूनिवर्सिटी में 4 अगस्त से ऑनलाइन क्लासेस :उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टेट यूनिवर्सिटीज केसत्र 2020-21 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया। इसके मुताबिक, अब ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कीऑनलाइन क्लासेस 4 अगस्त से शुरू हो जाएंगी।
-
यूपी में दाखिले की प्रक्रिया के लिए गाइडलाइन जारी : यूपी के राज्य विश्वविद्यालयों में15 सितंबर तक ग्रेजुएशन और 31 अक्टूबर तक पोस्ट ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयरमें दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कैलेंडर के मुताबिक, 1 अक्टूबर तक अगर माहौल ठीक हुआ तो यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों मेंऑफलाइन क्लासेज भी शुरू कर दी जाएंगी। 13 जुलाई से सभी शिक्षकों को यूनिवर्सिटीज पहुंचकर छात्रों के लिए ई-कंटेंट तैयार करना होगा। 3 अगस्त तक प्रत्येक छात्र के परिजनसे ऑनलाइन बातचीत भी करना होगी।
-
यूपी में हर दिन 50 हजार लोगों की जांच होगी:उत्तर प्रदेश सरकार ने हर दिन 50 हजार लोगों की टेस्टिंग कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही हफ्ते में दो दिन यानी शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा। मतलब सारे बाजार, कार्यालय, संस्थान बंद रहेंगे। लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होगी। केवल आवश्यक सप्लाई जारी रहेगी।
-
14 से जम्मू कश्मीर में पर्यटन खुल जाएगा :जम्मू कश्मीर सरकार ने 14 जुलाई से फिर से पर्यटन शुरू करने का फैसला लिया है।पर्यटकों के लिए राज्य सरकार ने गाइडलान जारी की है।इसके मुताबिक, उन्हीं पर्यटकों को राज्य में घूमने के लिए अनुमति दी जाएगी जो फ्लाइटसे वहां पहुंचेंगे। ट्रेन या बस से जाने वालों को अनुमति नहीं है। पर्यटकों को पहले से होटल, कैब की बुकिंग करके आना होगा। रिटर्न टिकट भी पर्यटक के पास होना अनिवार्य है। सभी पर्यटकों को अपने साथ आरटी पीसीआर टेस्टिंग की रिपोर्ट रखनी होगी। चेकिंग में उसे दिखाना होगा।
-
कुछ होटल्स, लॉज को ही खुले रहने की अनुमति :जम्मू कश्मीर सरकार ने पर्यटन को फिर से शुरू करने के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक कुछ होटल्स और लॉज को ही पर्यटकों को ठहराने की अनुमति होगी।
-
श्रीनगर के रेड जोन सील होंगे :जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्थानीय प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक अब श्रीनगर के सभी रेड जोन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। इन इलाकों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग होगी और पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जाएगा।
-
अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव :मुंबई मेंअभिनेता अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती अराध्याकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी कोमुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
- अमिताभ के बंगले को सील किया गया :बृहन्मुंबई महानगर पालिका की टीम ने रविवार सुबह अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को सैनिटाइज किया। अमिताभ और अभिषेक बच्चन की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
- ऑटो रिक्शा से कब्रिस्तान गया शव :तेलंगाना के निजामाबाद शहर में कोरोना संक्रमित का शव ऑटो रिक्शा से कब्रिस्तान ले जाया गया। परिवार का आरोप है कि उन्हें अस्पताल की तरफ से एंबुलेंस नहीं दी गई।निजामाबाद सरकारी अस्पताल के अफसर नागेश्वर राव ने बताया कि मृतक का रिश्तेदार अस्पताल में ही काम करता है। उनके कहने पर शव परिवार को सौंप दिया गया था।

लगातार दूसरे दिन 27 हजार से ज्यादा केस बढ़े
शनिवार को लगातार दूसरे दिन 27 हजार से ज्यादा केस बढ़े। पिछले 24 घंटे में 27 हजार 754 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 19 हजार 981 लोग भी स्वस्थ भी हो गए। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8139 लोग संक्रमित मिले। यहां अब तक एक दिन का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:राज्य में रविवार को 431 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब संक्रमितों की संख्या17,632 हो गई है। इनमें4,103 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि12,876 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 9 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इस तरह राज्य में मरने वालों का आंकड़ा अब653 हो गया है।
उधर,संक्रमणके बढ़ते मामलों को देखते हुए रविवार को पूरे प्रदेश में टोटल लॉकडाउन रहा। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी कोरोना प्रभावित इलाकों के बाजार, दुकानें और परिवहन पूरी तरह बंद हैं। इस दौरान सभी से घरों में ही रहने की अपील की गई है। इमरजेंसी को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

महाराष्ट्र:पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7827 नए मामले सामने आए और 173 मौतें हुईं हैं। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 2,54,427 हो गई, जिसमें 1,40,325 ठीक हुए और 10,289 मौतें शामिल हैं। मुंबई में कोरोना के 1263 मामले सामने आए, 1,441 ठीक हुए और 44 मौतें हुईं। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 92720 है, जिनमें 64872 ठीक हुए, 22556 सक्रिय मामले और 5285 मौतें शामिल हैं।
मुंबई से रविवार को खबर आई कि राजभवन के 18कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं।यहां एक इलेक्ट्रिशियन के पॉजिटिव होने के बादपरिसर में रहने वाले 100 लोगोंके सैंपल लिए गए थे।इनमें से 55 की रिपोर्ट आई है।उधर, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

उत्तरप्रदेश:रविवार को राज्य में 1,388 नए मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले सर्वाधिक 1403 मरीज शनिवार को मिले थे। अब कुल मरीजों का आंकड़ा 36,491 पहुंच गया है। इस महीने सिर्फ 12 दिनों में ही 13172 नए रोगी मिल चुके हैं। वहीं, बीते 24 घंटों 645 मरीजों को डिस्चार्ज किए जाने के साथ ही अब तक कुल 23,334 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
प्रदेश के होम गार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन सिंह चौहान के बाद अबयूपी के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी और श्रम निर्माण एवं परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह भीकोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके पहले शनिवार कोसपा एमएलसी और अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सुनील सिंह साजन भी संक्रमित मिले थे।

राजस्थान:राज्य में रविवार कोकोरोना मरीजों की संख्या 24 हजार 392 तक पहुंच गई। इनमें सक्रिय मामलों की संख्या 5402 है। वहीं, मौतों की संख्या 507 जा पहुंची है। रविवार को 644 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वहीं, सात मौत भी हो गईं।
राजस्थान में एक जुलाई के बाद से कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं और हर रोज औसतन 400 से 500 मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को भी सुबह 10.30 बजे तक 153 मामले सामने आ चुके थे, जो शाम तक बढ़ कर 644 हो गए। वहीं, चार मौतों की सूचना आ चुकी थी, जो शाम तक साच हो गई। राजस्थान में इस समय सबसे ज्यादा 970 सक्रिय केस जोधपुर में हैं। वहीं, सबसे ज्यादा 3911 केस जयपुर में सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 173 मौतें जयपुर में हुई हैं।
इधर,जोधपुर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह की पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कलेक्टर की पत्नी-बेटी पंजाब से लौटे थे। लक्षण नहीं होने के कारण दोनों को सर्किट हाउस में अलग किया गया था, लेकिन पंजाब में परिजनों के पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर ने दोनों की सैंपलिंग कराई। दोपहर को दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई। कलेक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बिहार:राज्य मेंपहली बार एक दिन में 1266 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के सरकारी आवास के गार्ड समेत तीन कर्मचारी और पटना हाईकोर्ट के 19 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। संक्रमित सात लोगों की मौत हो गई। इस बीच विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह और उनके स्वजनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
रविवार को 9,251 सैंपल की जांच हुई, जिनमें से 1,266 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इधर पिछले 24 घंटे में 962 लोग कोरोना से मुक्त भी हुए। अब तक कुल 11,953 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। अभी एक्टिव केस 4,226 हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें