देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में 783 लोगों की कोरोना के चलते जान चली गई। देश में मरने वालों की संख्या अब 35 हजार 786 हो गई है। पुणे अब देश का चौथा शहर बन गया है, जहां 2 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।
इसके पहले मुंबई, ठाणे और चेन्नई में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे में अब तक 2028 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, बेंगलुरु में गुरुवार को मरने वालों की संख्या एक हजार के पार चली गई। यहां अब तक 1009 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 266 लोगों ने जान गंवाई
गुरुवार को 25 राज्यों में 783 मौतें हुईं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 266 लोगों की मौत हो गई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 14,729 हो गया है। तमिलनाडु में भी अब तक की रिकॉर्ड 100 मौतें दर्ज की गईं। यहां अब तक 3,841 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
कर्नाटक में 83, आंध्र प्रदेश में 68, उत्तर प्रदेश में 57, पश्चिम बंगाल में 46, दिल्ली में 29, गुजरात में 22, जम्मू कश्मीर में 17, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में 13-13, बिहार में 12, ओडिशा में 10, पंजाब में 9, उत्तराखंड, हरियाणा और झारखंड में 4-4, गोवा और मणिपुर में 3-3, असम और केरल में 2-2 लोगों की मौत हुई। पुडुचेरी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 1-1 मरीज ने दम तोड़ दिया।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य |
मौतें |
महाराष्ट्र | 14,729 |
दिल्ली | 3,936 |
तमिलनाडु | 3,841 |
गुजरात | 2,414 |
कर्नाटक | 2,230 |
उत्तर प्रदेश | 1,587 |
पश्चिम बंगाल | 1,536 |
आंध्र प्रदेश | 1,281 |
मध्यप्रदेश | 857 |
राजस्थान | 667 |
तेलंगाना | 505 |
हरियाणा | 417 |
पंजाब | 370 |
जम्मू कश्मीर | 365 |
बिहार | 285 |
ओडिशा | 205 |
उत्तराखंड | 76 |
केरल | 71 |
झारखंड | 103 |
छत्तीसगढ़ | 51 |
असम | 94 |
हिमाचल प्रदेश | 13 |
चंडीगढ़ | 14 |
पुडुचेरी | 48 |
मेघालय | 05 |
लद्दाख | 06 |
त्रिपुरा | 21 |
गोवा | 42 |
अरुणाचल प्रदेश | 03 |
दादरा एंड नागर हवेली | 02 |
नगालैंड | 04 |
सिक्किम |
01 |
अंडमान और निकोबार समूह | 03 |
मणिपुर | 04 |
कुल | 35,786 |

नोट : ये आंकड़े कोविड-19 से लिए गए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें