एपल का WWDC2024 इवेंट थोड़ी देर में शुरू होगा:अपडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 के साथ कई AI फीचर लॉन्च कर सकती है कंपनी

टेक कंपनी एपल का साल का सबसे बड़ा इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस ‘WWDC2024’ आज (10 जुलाई) रात 10:30 बजे से शुरू होगा। अमेरिका के क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया में 14 जून तक चलने वाला ये इवेंट इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित होगा। इवेंट को भारत में रात 10:30 बजे से ऑनलाइन देखा जा सकेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी नया पासवर्ड ऐप लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा, AI-पावर्ड ट्रांसक्रिप्शन, नेक्स्ट जनरेशन ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 और कई AI फीचर्स लॉन्च कर सकती है। WWDC2024 की लाइव स्ट्रीमिंग एपल वेबसाइट, यू ट्यूब, एपल TV ऐप और एपल डेवलपर ऐप के जरिए देखी जा सकती है। हम यहां उन प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें एपल अपने इवेंट में लॉन्च कर सकता है या फिर उसके बारे में जानकारी दे सकता है।