एपल के इवेंट में वॉच सीरीज 10 लॉन्च:इसमें 30% बड़ी स्क्रीन मिलेगी, आईफोन 16 सीरीज के 4 स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे

आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल का साल का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट क्यूपर्टिनो में स्थित एपल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में शुरू हो गया है। इवेंट का नाम ‘इट्स ग्लोटाइम’ है। आईफोन16 सीरीज में AI फीचर्स के साथ चार मॉडल्स- आईफोन16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन16 प्रो और आईफोन16 प्रो मैक्स पेश हो सकते हैं। कंपनी इसमें एपल वॉच सीरीज 10 और एयरपॉड्स भी लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल 10 सीरीज पहले के मुकाबले पतली हो सकती है। इसका डिस्प्ले भी बड़ा मिल सकता है। कंपनी इसमें लो-एंड एयरपॉड्स भी लॉन्च कर सकती है। आईफोन के डिस्प्ले साइज में हो सकता है बदलाव कई लीक्स के मुताबिक एपल, आईफोन 16 Pro और आईफोन 16 Pro मैक्स के डिस्प्ले साइज में बदलाव कर सकती है। आईफोन 16 Pro मैक्स में 6.9 इंच का डिस्प्ले हो सकता है, जबकि आईफोन16 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है।