ऑल टाइम पर शेयर बाजार:सेंसेक्स ने 81,749 और निफ्टी ने 24,980 का स्तर छुआ, ओला इलेक्ट्रिक का IPO 2 अगस्त को ओपन होगा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 29 जुलाई को मार्केट ओपन होते ही सेंसेक्स ने 81,749 और निफ्टी ने 24,980 का ऑल टाइम हाई बनाया। अभी सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में तेजी और 2 में गिरावट है। ओला इलेक्ट्रिक का IPO 2 अगस्त को ओपन होगा
ओला इलेक्ट्रिक का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 2 अगस्त को ओपन होगा। निवेशक 6 अगस्त तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 9 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इसी के साथ यह पहली लिस्टेड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन जाएगी। FIIs ₹2,546.38 करोड़ और DII ने ₹2,774.31 करोड़ की खरीदारी की शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले शुक्रवार यानी 26 जुलाई को शेयर बाजार में तेजी देखने मिली थी। निफ्टी ने 24,861 का ऑल टाइम हाई बनाया और 428 अंक की तेजी के साथ 24,834 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 1292 अंक की तेजी के साथ 81,332 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी और 3 में गिरावट रही थी।