निफ्टी ने आज यानी 12 जून को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान इसने 23,420 को स्तर छुआ। फिलहाल ये 100 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 23,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में भी आज 400 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनर्जी और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और और 7 में गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार में तेजी के कारण ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के IPO का आखिरी दिन
ट्रैवल एग्रीगेटर इक्सिगो की मूल कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO का आज (12 जून) आखिरी दिन है। ये IPO रिटेल कैटेगिरी में 18 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है। लिस्ट होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 38% यानी ₹36 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) के हिसाब से देखें तो अपर प्राइस बैंड ₹93 के लिहाज से इसकी लिस्टिंग (93+36=129) ₹129 पर हो सकती है। इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 161 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹88- ₹93 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड ₹93 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,973 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 2093 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹194,649 इन्वेस्ट करने होंगे। कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार
इससे पहले कल यानी 11 जून को बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 32 अंक गिरकर 76,457 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 5 अंक चढ़कर 23,264 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही थी।