शेयर बाजार आज यानी 10 जुलाई को ऑल टाइम हाई बनाकर गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,481 और निफ्टी ने 24,459 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, दिनभर कारोबार करने के बाद सेंसेक्स 426 अंक की गिरावट के साथ 79,924 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 108 अंक की गिरावट रही, ये 24,324 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिली। बाजार में गिरावट के 4 कारण 1) मुनाफावसूली
निफ्टी इस साल अब तक 12% का रिटर्न दे चुका है। वहीं, स्मॉल और मिड कैप के शेयरों में और ज्यादा तेजी देखने को मिली है, जिसके बाद अब निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में शेयर बाजार में गिरावट आ सकती है। हर दूसरे दिन नए रिकॉर्ड हाई छूने के बाद, बुल्स बाजार को ऊपर ले जाने के लिए नए ट्रिगर्स की तलाश कर रहे हैं। 2) वैल्यूएशन
चाहे आप इस सिद्धांत से सहमत हों कि सेंसेक्स 80,000 पर ओवरवैल्यूड है या नहीं, कई इंडिविजुअल स्टॉक ऊंचे वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे हैं क्योंकि रिटेल, घरेलू म्यूचुअल फंड और FIIs चुनाव के बाद खरीदारी कर रहे हैं। कई एक्सपर्ट बाजार में बबल बनने की चेतावनी दे रहे हैं। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के संजीव प्रसाद का कहना है कि PSU शेयरों की वैल्यूएशन उनके कोर प्रिंसिपल्स की तुलना में काफी अलग हैं। 3) ओवरबॉट मार्केट
टेक्निकल चार्ज पर निफ्टी छोटी-छोटी कैंडल से सुस्त पैर्टन बना रहा है और पेशेंस को टेस्ट कर रहा है। एंजेल वन के समीत चौहान का कहना है कि मार्केट ओवरबॉट दिखाई दे रहा है और उन्होंने कस्टमर्स को एग्रेसिव लॉन्ग पोजीशन नहीं लेने के लिए कहा है। इसके अलावा, NSE500 के करीब 86% शेयर 200-DMA स्तर से ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जो ओवरबॉट स्थितियों को भी दर्शाते हैं। 4) फेड फैक्टर
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि जब तक महंगाई दर 2% की ओर बढ़ रही है, तब तक ब्याज दरों में कटौती उचित नहीं है। फेड ने यह भी चिंता व्यक्त की है कि ब्याज दरों को बहुत लंबे समय तक बहुत अधिक बनाए रखने से आर्थिक विकास को खतरा हो सकता है। गुरुवार को अमेरिका की महंगाई के आकड़े आ सकते हैं। एमक्योर फार्मा का शेयर 31% और बंसल वायर का 37% ऊपर लिस्ट एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार रहा थ्री एम पेपर बोर्ड्स का IPO 12 जुलाई को ओपन होगा
थ्री एम पेपर बोर्ड्स का IPO 12 जुलाई को रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। इस SME IPO में 16 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। थ्री एम पेपर बोर्ड्स IPO का प्राइस बैंड 67 रुपए से 69 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। IPO का लॉट साइज 2000 शेयर का है। इस IPO में कम से कम 138,000 रुपए का निवेश करना होंगे। कंपनी के शेयर 22 जुलाई को मार्केट में लिस्ट होंगे। कल बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल, यानी 9 जुलाई को, बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,397 और निफ्टी ने 24,443 का हाई बनाया था। इसके बाद निफ्टी 112 अंक की तेजी के साथ 24,433 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में 391 अंक की तेजी रही। ये 80,351 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में बढ़त देखने को मिली है।