ऑल टाइम हाई बनाने के बाद 65 अंक गिरा निफ्टी:ये 23,501 पर बंद हुआ, सेंसेक्स भी 269 अंक की गिरावट के साथ 77,209 पर क्लोज

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 21 जून को निफ्टी ने 23,667 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। हालांकि, दिनभर के दिनभर के कारोबार के बाद यह नीचे आया और 65 अंक की गिरावट के साथ 23,501 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स में भी 269 अंक की गिरावट रही, ये 77,209 के स्तर पर बंद हुआ। इसके 30 शेयरों में 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिल रही है। सरकारी बैंक के शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। स्टेनली लाइफस्टाइल्स का IPO आज ओपन हुआ
स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 25 जून तक बोली लगा सकेंगे। 28 जून को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… DEE डेवलपमेंट और एक्मे फिनट्रेड के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका
DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड और एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन है। आज 4 बजे तक एक्मे फिनट्रेड का IPO टोटल 52.29 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 40.98 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 27.32 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 128.57 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, DEE डेवलपमेंट का IPO टोटल 101.14 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 20.93 गुना, QIB में 206.53 गुना और NII कैटगरी में 147.07 गुना सब्सक्राइब हुआ। 26 जून को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयरों की लिस्टिंग होगी। कल DII ने खरीदारी और FIIs ने बिकवाली की
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी की। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार, FIIs ने ₹415.30 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹325.81 करोड़ के शेयर बेचे। अमेरिकी बाजार में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार रहा
अमेरिकी बाजार में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 0.77% चढ़कर 39,134.76 पर बंद हुआ। वहीं, SP 0.25% गिरकर 5,473.17 पर बंद और नैस्डेक 0.79% गिरकर 17,721.59 पर बंद हुआ। कल शेयर बाजार में थी तेजी
इससे पहले कल यानी 20 जून को सेंसेक्स 141 अंक की तेजी के साथ 77,478 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 51 अंक की तेजी रही, ये 23,567 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 में गिरावट और 14 में तेजी रही। मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा तेजी देखने को मिली थी। इससे पहले 19 जून को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था।