पेरिस ओलिंपिक के एक ही दिन में 2 मेडल जीतने के बाद शुक्रवार यानी आज भारत की नजर ब्रॉन्ज मेडल पर होगी। अमन सहरावत 57kg कैटेगरी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में प्यूरुटो रिको के डरलिन तुई क्रूज के खिलाफ उतरेंगे। आज भारतीय खिलाड़ी 3 इवेंट में हिस्सा लेंगे। मेंस और विमेंस भारतीय टीम 4x400m रिले रेस में हिस्सा लेगी। जिसका फाइनल 11 अगस्त को खेला जाएगा। गोल्फ विमेंस इंडिविजुअल में अदिति अशोक और दीक्षा डागर एक्शन में होंगी। आज भारत का मेडल इवेंट
रेसलिंग : अमन सहरावत मेंस 57kg का ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। भारत के मुख्य मुकाबलें… अमन का ब्रॉन्ज मेडल मैच क्रूज से
21 साल के अमन 9 अगस्त को रेसलिंग की 57 kg कैटेगरी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में हिस्सा लेंगे। अमन प्यूरुटो रिको के रेसलर डरलिन तुई क्रूज के खिलाफ उतरेंगे। बाउट रात 9:45 पर खेला जाएगा। वे पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले इकलौते पुरुष पहलवान हैं। अमन ने प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में मैसेडोनिया के व्लादिमीर इगोरोव को 10-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में अल्बेनिया के जेलिमखान अबाकारोव को 12-0 से हराकर से सेमीफाइनल में पहुंचे थे। हालांकि, सेमीफाइनल में जापान के हिगुची के खिलाफ 10-0 से हार गए। 13वें दिन की हाइलाइट्स-
एथलेटिक्स : नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता।
हॉकी : स्पेन को 2-1 हराकर भारत ब्रॉन्ज मेडल जीता।
रेसलिंग : अमन सहरावत मेंस 57kg के सेमीफाइनल में हार गए, आज ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें… जेवलिन थ्रोअर नीरज ने पेरिस में सिल्वर जीता:2 ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय; 12 की उम्र में पकड़ा था भाला नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक के जेवलिन थ्रो इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। 26 साल के नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका और दूसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ नीरज लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले भारत के तीसरे ही प्लेयर बने। नीरज से पहले रेसलर सुशील कुमार और शटलर पीवी सिंधु ने लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीते थे। पूरी खबर… PHOTOS में नीरज चोपड़ा का सिल्वर मेडल:जीत के बाद पेरिस में तिरंगा लहराया, फाइनल के दौरान दर्द में भी दिखाई दिए टोक्यो में गोल्ड जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। लगातार 2 ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले वे तीसरे भारतीय एथलीट बन गए हैं। गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता, जिनके साथ नीरज की गहरी दोस्ती है। पूरी खबर…