ओलिंपिक हॉकी- भारत-स्पेन ब्रॉन्ज मेडल मैच:इंडिया 2-1 से आगे, हरमनप्रीत का पेनल्टी पर दूसरा गोल; अब तक 10 गोल कर चुके

पेरिस ओलिंपिक में भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच जारी है। भारतीय टीम 2-1 की बढ़त पर है। 33वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। उन्होंने 30वें मिनट पर भी पेनल्टी पर गोल किया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। 18वें मिनट में मार्क मिरालेस पोर्टिलो ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इस मैच से भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास की बैन से वापसी हो रही है, जबकि अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश करियर का आखिरी मैच खेल रहे हैं। अगर भारतीय जीत स्पेन से जीत जाती है, तो ओलिंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीत जाएगा। टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज जीता था। भारत के मैच के बाद रात 10:30 बजे से जर्मनी और नीदरलैंड के बीच गोल्ड मैच होगा।